
Aaj Ka Rashifal 5 August 2025: 5 अगस्त, मंगलवार को मेष राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। वृषभ राशि वाले आज किसी की कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। मिथुन राशि वाले बिजनेस में कोई भी बड़ा फैसला न लें। कर्क राशि वाले अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो विवाद हो सकता है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
इस राशि के लोगों की लव लाइफ आज अच्छी रहेगी। कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। बिजनेस-नौकरी के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार के लोगों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इनवेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। संतान पर नजर रखने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें-
गजलक्ष्मी-बुधादित्य राजयोग में बीतेगा सप्ताह, वीकली राशिफल से जानें 12 राशियों का हाल
अगस्त में बनेगा सूर्य-केतु का ग्रहण योग, किन 4 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन?
इस राशि के लोग किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। नौकरी में कुछ ज्यादा ही जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल नहीं है। पैसा निवेश करने में सावधान रहें।
मकान-भूमि, प्लॉट आदि खरीदने-बेचने के लिए समय ठीक नही है। बिजनेस में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। सेहत पहले से ठीक रहेगी। नए लोगों से मुलाकात सार्थक साबित होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और कोई रिस्क वाला काम भी न करें। कोई बुरी खबर मिल सकती है।
गृहणियों को ज्यादा मेहनत से थकान का अनुभव होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर की गई लापरवाही भारी पड़ेगी। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करना पड़ेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है।
आज आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई बड़ी परेशानी आज खत्म हो सकती है। मकान खरीदने के लिए लोन सेंशन हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। कोई अच्छी खबर भी मिलेगी।
इस राशि के लोगों को आज एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। अगर कोई सरकारी काम अटका है तो वह पूरा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से मनचाही सफलता मिलेगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आज आप गहन मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
जीवनसाथी से आज थोड़ी अनबन हो सकती है। सेहत के लिए भी दिन ठीक नही है। रिश्तेदारों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। खर्चा ज्यादा होने से परेशानी बढ़ सकती है। बिजनेस में संभलकर कोई फैसला लें। आपकी बात से कोई नाराज हो सकता है। विवादों से बचें।
इस राशि वालों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने का प्लान करेंगे लेकिन रिस्क वाले फैसले करने से बचें। लव लाइफ पहले से खुशहाल रहेगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की खबर मिल सकती है। ससुराल पक्ष से मंहगा उपहार मिलेगा।
आज किसी बात पर आपका मन अशांत हो सकता है। संतान के भविष्य की चिंता सताएगी। लेन-देन में सावधानी रखें। शेयर मार्केट में पैसा उलझ सकता है। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। रिश्तेदारों से जुड़ी कोई बुरी खबर आपको सुनने को मिल सकती है।
आज किसी काम में आपको भाइयों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। अगर कहीं पैसा अटका है तो वह आज मिल सकता है। अचानक यात्रा का कोई कार्यक्रम बन सकता है। आज आप किसी को भी पैसा उधार न दें नहीं तो ये पैसा अटक सकता है।
कोई बड़ी महत्वाकांक्षा आज पूरी हो सकती है। किसी मनोरंज कार्यक्रम में जा सकते हैं। ऑफिस के लोगों की मदद मिलेगी, जिससे कोई प्रोजेक्ट समय पर पूरा कर सकते हैं। बिजनेस की स्थिति भी पहले से काफी अच्छी रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखने की सख्त जरूरत है।
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। बिजनेस में जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा। मेडिकल फील्ड के स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।