5 January 2024 आज का राशिफल: किसे मिलेगी इंटरव्यू में सक्सेस, किसकी लव लाइफ में बनेगा ट्रायंगल? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 5 January 2024: 5 जनवरी, शुक्रवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। इस दिन सुकर्मा, स्वाती, मूसल और गण्ड नाम के 4 योग दिन भर रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:12 से दोपहर 12:32 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Jan 4, 2024 7:21 AM IST / Updated: Jan 05 2024, 08:24 AM IST

Aaj Ka Rashifal 5 January 2024: 5 जनवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को कोर्ट केस में सफलता मिलेगी, इनकी सेहत भी ठीक रहेगी। वृषभ राशि वालों के सामने कोई बड़ा खर्च आ सकता है, पति-पत्नी के संबंध घनिष्ठ होंगे। मिथुन राशि वाले किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, बिजनेस-नौकरी के लिए दिन सामान्य रहेगा। कर्क राशि वाले अनजान लोगों से बातचीत न करें, इन पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

5 जनवरी 2024 मेष राशिफल (5 January 2024 Mesh Rashifal)
दैनिक राशिफल 5 जनवरी 2024 के अनुसार, भाइयों के साथ चल रहा विवाद आज खत्म हो सकता है। बिजनेस-नौकरी के लिए दिन ठीक है। यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। किसी से भी विवाद न करें। सेहत ठीक रहेगी। इन्वेस्टमेंट करने से बचें। संतान से सुख मिलेगा।

5 जनवरी 2024 वृषभ राशिफल (5 January 2024 Vrishbha Rashifal)
5 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि से चिंता रहेगी। बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। पति-पत्नी के संबंध घनिष्ठ होंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। चुनौती को स्वीकार करने से आपके लिए आगे बढ़ने का रास्ता खुल सकता है।

5 जनवरी 2024 मिथुन राशिफल (5 January 2024 Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 5 जनवरी 2024 के अनुसार, अनुभवी लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनेगी। आज किसी भी प्रकार के निवेश से बचें। धन से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखने की जरूरत है। बिजनेस-नौकरी के लिए दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन और सेहत ठीक रहेगी।

5 जनवरी 2024 कर्क राशिफल (5 January 2024 Kark Rashifal)
दैनिक राशिफल 5 जनवरी 2024 के अनुसार, आज कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। वाद-विवाद समझदारी से निपटा लें। आज किसी जोखिम भरे काम पर ध्यान न दें। यात्रा के दौरान अनजान व्यक्तियों के संपर्क से बचें। कोई भी फैसला दिमाग से लें। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। परिवार के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे।

5 जनवरी 2024 सिंह राशिफल (5 January 2024 Singh Rashifal)
5 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, आज अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। युवाओं का समय मनोरंजन में बीतेगा। संतान की किसी समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाने से आध्यात्मिक शांति भी मिलेगी। नौकरी में स्थिति उतार-चढ़ाव वाली रहेगी।

5 जनवरी 2024 कन्या राशिफल (5 January 2024 Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 5 जनवरी 2024 के अनुसार, अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने से बचें, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। किसी से पैसा उधार लेने से बचें। आज की गई मेहनत का निकट भविष्य में उचित परिणाम मिलेगा। संतान से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी।

5 जनवरी 2024 तुला राशिफल (5 January 2024 Tula Rashifal)
दैनिक राशिफल 5 जनवरी 2024 के अनुसार, पैसों के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें, आपको धोखा मिल सकता है। आज किसी भी यात्रा पर जाने से बचें। किसी भी अनुचित कार्य में रुचि न लें। बिजनेस में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। युवा वर्ग भविष्य को लेकर गंभीर रहेगा।

5 जनवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (5 January 2024 Vrischik Rashifal)
5 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। आज कोई असंभव कार्य अचानक बन सकता है, जिससे आपको बहुत प्रसन्नता होगी। राजनीतिक संबंधों का फायदा आज मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

5 जनवरी 2024 धनु राशिफल (5 January 2024 Dhanu Rashifal)
मिथुन राशिफल 5 जनवरी 2024 के अनुसार, आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। जोखिम भरे कार्यों से बचें। अटके हुए पैसे मिल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार आएगा। किसी कर्मचारी का नकारात्मक व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। सुसराल पक्ष से कोई उपहार मिल सकता है।

5 जनवरी 2024 मकर राशिफल (5 January 2024 Makar Rashifal)
दैनिक राशिफल 5 जनवरी 2024 के अनुसार, कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से फिसल सकती है। बिजनेस के लिए समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज इन्वेस्टमेंट करना भी शुभ रहेगा। घर में मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। अपने गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।

5 जनवरी 2024 कुंभ राशिफल (5 January 2024 Kumbh Rashifal)
5 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। आय-व्यय में समानता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। विवादों से बचकर रहें, नहीं तो कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

5 जनवरी 2024 मीन राशिफल (5 January 2024 Meen Rashifal)
मीन राशिफल 5 जनवरी 2024 के अनुसार, मुश्किल समय में पार्टनर से सहयोग मिलेगा। अनियमित दिनचर्या के कारण पेट खराब हो सकता है। आज अपने काम जल्दबाजी की बजाय शांति से पूरा करने का प्रयास करें। उधार देते या लेते समय दोबारा सोचें। बिजनेस और नौकरी के लिए समय सामान्य है। संतान से सुख मिलेगा।


ये भी पढ़ें-


Saphala Ekadashi 2024: 6 या 7 जनवरी कब करें सफला एकादशी व्रत? जानें सही डेट, पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व


Mahabharata Facts: अर्जुन क्यों मारना चाहते थे युधिष्ठिर को?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!