
Aaj Ka Rashifal 6 August 2025: 6 अगस्त, बुधवार को मेष राशि वाले किसी मामले में कुछ ज्यादा ही जिद्दी हो सकते हैं। वृषभ राशि वालों का पैतृक संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। मिथुन राशि वाले समय पर अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल रहेंगे। कर्क राशि वालों का नौकरी में ट्रांसफर का योग बन रहा है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
आज किसी बात पर आप ज्यादा ही जिद्दी हो सकते हैं। विवाहित जोड़ों की आपस में नहीं बनेगी। लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। आज आपको नौकरी में एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। कोई अनजाना भय आपको बहुत ज्यादा परेशान कर सकता है।
ये भी पढ़ें-
अगस्त 2025 में बनेगा सूर्य-केतु का ग्रहण योग, किन 4 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन?
किसकी चमकेगी किस्मत-कौन रहेगा परेशान? पढ़ें अगस्त 2025 का मासिक राशिफल
कार्यक्षेत्र के लिए कोई नया योजना आप बना सकते हैं। लोगों से मिलने या परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान से सुख मिलने के योग भी हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद आज सुलझ सकता है। सेहत पहले से काफी बेहतर रहेगी लेकिन गलत खान-पान से बचें।
ऑफिस में सीनियरों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप कोई बड़ा प्रोजेक्ट समय पर पूरा कर सकते हैं। बिजनेस में सोच-समझकर लिए गए निर्णय भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगे। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपकी लव लाइफ में चांर चांद लग सकते हैं।
नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए दिन ठीक नही है।पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। पारिवारिक जीवन मिलाजुला रहेगा। भाइयों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। सेहत के मामलों में लापरवाही न बरतें नहीं तो बात ज्यादा बिगड़ सकती है।
आज आपको ऑफिस में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, इसका फायदा भी आपको मिलेगा। पुराने निवेश से फायदा होने के योग बन रहे हैं। दूसरों की बातों में बिल्कुल न आएं। अपने निर्णय स्वयं लें। अपनी योजना किसी से भी शेयर न करें, नहीं तो ये लीक हो सकती है
नौकरी से जुड़े अच्छे ऑफर्स आज मिल सकते हैं। जीवन साथी से पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। संतान को लेकर थोड़ी टेंशन रह सकती है। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी धार्मिक स्थान पर जाने से मन को शांति मिलेगी।
आज का दिन लव लाइफ के लिए शानदार होगा, पुरानी गलतफहमियां दूर होगीं। संतान की सेहत लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बिजनेस-नौकरी के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ लोगों की नजरों में आपकी नेगेटिव इमेज भी बन सकती हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें।
आज आपको पैसों से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लेने की जरूरत है। संतान के कारण किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। आज कुछ ऐसा होगा कि आप खुद ठगा हुआ सा महसूस करेंगे। प्रेमियों के लिए समय कुछ गलतफहमी वाला हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
बिजनेस से जुड़ी बड़ा निर्णय आज ले सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पड़ोसियों से किसी बात पर कहासुनी संभव है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर आ सकती है। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। मनचाहा भोजन भी मिलेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी।
आज आप किसी मनपसंद शख्स से मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। नौकरी में आप खुद के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं रहेंगे। पैसों के लेन-देन के चलते यात्रा करनी पड़ सकती हैं। ऑफिस के कामों में किस्मत का साथ आपको इतना नहीं मिलेगा, जितना आपने सोचा है।
आज आप दुश्मनों के व्यवहार से सावधान रहना होगा। बिजनेस मंदा रहेगा। नौकरी में भी अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क आपके काम आ सकते हैं। किसी बात को लेकर मन में गुस्सा रहेगा। नए प्रेम संबंध बनेंगे जो विवाह में बदल सकते हैं।
नौकरी-बिजनेस में कुछ विषम परिस्थियां सामने आ सकती हैं। अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। सेहत में सुधार होगा। संतान का प्रेम और सुख मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा, जहां आपका सम्मान भी होगा। मन काफी शांत रहेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।