Aaj Ka Rashifal 6 July 2025: किसे मिलेगी गुड न्यूज, कौन रहेगा कन्फ्यूज? आज के राशिफल सें जानें 12 राशियों का हाल

Published : Jul 06, 2025, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal 6 July 2025: 6 जुलाई 2025 को 3 शुभ और 2 अशुभ योग बनेंगे, जिसका असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। जानें किस राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 6 जुलाई 2025 का दिन? 

PREV
113
6 जुलाई 2025 राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 July 2025: 6 जुलाई, रविवार को मेष राशि वालों को बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। वृषभ राशि वाले रुटीन से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे। मिथुन राशि वालों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कर्क वाले जल्दबाजी में आकर कोई गलती कर सकते हैं। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।

213
मेष राशिफल 6 जुलाई 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

नौकरी-बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रोमांस के लिहाज से भी दिन अच्छा है। वर्क प्लेस पर आपकी अच्छी इमेज बनेगी। खर्चा ज्यादा हो सकता है इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। दूसरों के विवाद में न पड़ें यही आपके लिए अच्छा है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

313
वृषभ राशिफल 6 जुलाई 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज आप रूटीन से हटकर कुछ नया करने की कोशिश करेंग, लेकिन आपको हर कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में कोई बड़ा डिसीजन न लें। माता-पिता के सहयोग से थोड़ी राहत महसूस होगी। पत्नी आपकी हर बात मानेगी। सिरदर्द हो सकता है।

413
मिथुन राशिफल 6 जुलाई 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

आज आपके अटके हुए महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं। भाइयों से मदद मिलेगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई बड़ा फैसला आपको लेना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा, धन लाभ के योग बनेंगे। संतान से सुख मिलेगा।

513
कर्क राशिफल 6 जुलाई 2025 (Dainik Kark Rashifal)

आज जल्दबाजी में आप कोई गलती कर सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-मोच लग सकती है। पुरानी बातों से मन डिस्टर्ब हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी। बिजनेस-नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। लव लाइफ के मसले भी सुलझ सकते हैं।

613
सिंह राशिफल 6 जुलाई 2025 (Dainik Singh Rashifal)

पारिवारिक जीवन से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। सेहत के हिसाब से दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में स्थिति को बेहतर बनाने का मौका मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क होगा, जिससे करियर में नई संभावनाएं मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के भी योग बन रहे हैं।

713
कन्या राशिफल 6 जुलाई 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

आज आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। सोचे हुए काम पूरे होने से राहत जरूरी मिलेगी लेकिन पैसों की तंगी बनी रहेगी। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। मौसमी बीमारी हो सकती है।

813
तुला राशिफल 6 जुलाई 2025 (Dainik Tula Rashifal)

खर्च में कमी आने से राहत मिलेगी। धन लाभ के योग भी बनेंगे। बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की राय जरूर लें। ऑफिस में अधिकारियों से संबंध अच्छे हो सकते हैं। सुख-सुविधा की कोई वस्तु खरीदने का विचार मन में आएगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

913
वृश्चिक राशिफल 6 जुलाई 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज आपको नौकरी-बिजनेस में मामलों में कन्फ्यूजन हो सकता है। संतान के मामलों में परेशान हो सकते है। कुछ ऐसी स्थिति बन सकती है कि आप कोई बड़ा फैसला नहीं ले पाएंगे। जीवनसाथी की सेहत की चिंता भी बनी रहेगी। पार्टनर चिड़चिड़ा हो सकता है।

1013
धनु राशिफल 6 जुलाई 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आपके लिए उम्मीदों वाला दिन है। बिजनेस में बड़ी डील होगी, वहीं बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो आज वह भी दूर हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

1113
मकर राशिफल 6 जुलाई 2025 (Dainik Makar Rashifal)

पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण काम आज निपट सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के सामने नई चुनौतियां आ सकती हैं। प्रेम में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। कुछ चीजों की शुरुआत नए सिरे से करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने से बचें।

1213
कुंभ राशिफल 6 जुलाई 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी से कुछ सीखना पड़े, तो संकोच न करें, ये आपके भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें, इससे आपकी इमेज खराब हो सकती है।

1313
मीन राशिफल 6 जुलाई 2025 (Dainik Meen Rashifal)

नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। दुश्मन आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। लव लाइफ पहले से काफी ठीक रहेगी। बिजनेस से जुड़ी कोई शानदार योजना आज बन सकती है। आज आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories