Shani Vakri 2025: जुलाई 2025 में शनि ग्रह 138 दिन के लिए वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। शनि की ये स्थिति 4 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाली रहेगी। इन्हें हर तरह की खुशी इस समय मिल सकती है। 

Shani Vakri 2025 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में शनि को नवग्रहों में सबसे खास माना गया है। शनि को न्यायाधीश भी कहते हैं यानी व्यक्ति को उसके अच्छे-बुरे कर्मों का फल यही ग्रह देता है। वर्तमान में शनि मीन राशि में है। 2025 में 13 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री हो जाएगा यानी उल्टी चाल चलने लगेगा, 138 दिन वक्री रहने के बाद 28 नवंबर को शनि पुन: मार्गी होगा यानी सीधी चाल चलने लगेगी। शनि का वक्री होना 4 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। इस दौरान इन्हें हर तरह की खुशी मिलेगी। आगे जानें कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ वालों की चमकेगी किस्मत

शनि के वक्री होने से इस राशि के लोगों की किस्मत चमक उठेगी। इन्हें धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और बिजनेस में कोई बड़ी डील भी संभव है। अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशानी चल रही है तो वह भी दूर हो सकती है। व्यर्थ के विवादों से छुटकारा मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई बात आपके लिए गर्व का विषय बन सकती है।

कर्क राशि वालों को होगा फायदा

इस राशि के लोग जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें इन्हें फायदा होगा। लव लाइफ से जुड़े मामलें भी सुलझ जाएंगे। अगर ये किसी कोर्ट केस में फंसे हुए हैं तो उसमें भी फैसला इनके पक्ष में आ सकता है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा। ये समय इन्वेस्टमेंट के लिए भी शुभ रहेगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कन्या वाले रहेंगे खुशहाल

शनि के वक्रत्व काल में इस राशि के लोग बहुत ही खुशहाल रहेंगे। इनके जीवन में कोई संकट नहीं आएगा। नया वाहन या प्रॉपर्टी भी ये लोग खरीद सकते हैं। जो लोग गंभीर बीमारी से परेशान हैं उन्हें भी राहत मिलेगी। दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

मकर वालों को मिलेगी नौकरी

इस राशि के लोग बेरोजगार हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह दूर होगा। दुश्मन चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। बिजनेस में नए संपर्क स्थापित होंगे जो भविष्य में आपके काम आएंगे। बार-बार धन लाभ के योग बनेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।