
Aaj Ka Rashifal 9 August 2025: 9 अगस्त, शनिवार को मेष राशि वालों को नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं। वृष राशि वालों के इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। मिथुन राशि वालों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। कर्क राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-मोच लग सकती है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
बिजनेस में कोई बड़ी सफलता आज मिल सकती है। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। अधूरे और अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। खर्च अचानक बढ़ सकता है। संपत्ति के मामलों में सोच-समझकर फैसला लें।
ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2025: कैसे बांधें भाई को राखी, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें मुहूर्त
कौन हैं यमराज की बहन? जानें धर्म ग्रंथों की 5 बहनें जिनसे दुनिया है अनजान
नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। जरूरी काम भी समय पर निपट सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखें।
इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। संपत्ति को लेकर परिवार में किसी से विवाद होने की संभावना है। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से बचकर रहने में ही भलाई है। ऑफिस में अनचाहा काम करना पड़ सकता है।
आज आपका किसी से विवाद हो सकता है। कोई पुराना रोग आज फिर परेशान कर सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-मोच लगने के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। दूसरों की बातों में बिल्कुल न आएं नहीं तो नुकसान होना संभव है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। सुसराल पक्ष से कोई बुरी खबर आज मिल सकती है। दोस्तों के साथ एंजॉय करने का मौका मिलेगा।
इस राशि वालों की लव लाइफ में खुशहाली रहेगी। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं जो भविष्य के लिए शुभ फल देने वाली रहेगी। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आप आय के दूसरे साधन तलाश करने की कोशिश करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बिजनेस की किसी नई योजना को लेकर उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी से साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके कुछ निजी मामले सार्वजनिक हो सकते हैं, जिससे मान-सम्मान में कमी आ सकती है। संतान की गतिविधि पर नजर रखें।
बिजनेस में किसी बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलने की आशा है। आय के स्त्रोत बढ़ सकते हैं। पति-पत्नी में किसी बात पर अन-बन हो सकती है। सुख-सुविधाओं पर काफी खर्च हो सकता है। संतान की जुड़ी कोई बात आपकी टेंशन बढ़ा सकती है।
बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें धन लाभ के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों विवाह में बदल सकते हैं। इस राशि के लोगों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचना होगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।
इस राशि वालों के बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी कुछ मुश्किलें खत्म होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आपको एक बात ध्यान रखनी है कि किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। युवा करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
परिवार में किसी से विवाद हो सकता है, जिससे आपके मन को ठेस लग सकती है। काम टालने की आदत परेशानी में डाल सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। आज पैसा उधार न दें। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है।
बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पुराने कोर्ट केस आज सुलझ सकते हैं।धन लाभ के एक के बाद एक कईं मौके मिलेंगे। कानूनी मसलों से दूर रहें। इसी में आपकी भलाई है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।