Raksha Bandhan 2025 Rashifal: रक्षा बंधन पर 5 शुभ योग से 4 राशि वालों की होगी चांदी-जमकर बटोरेंगे पैसा!

Published : Aug 07, 2025, 05:30 PM IST
raksha bandhan 2025 rashifal

सार

Raksha Bandhan 2025 Horoscope: इस बार रक्षाबंधन पर कईं शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों का प्रभाव 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा होगा। ये लोग चमकर चांदी काटेंगे और इन्हें धन लाभ के कईं मौके भी मिल इस समय मिल सकते हैं।

Lucky Zodiac Signs for Raksha Bandhan 2025: इस बार रक्षा बंधन का पर्व 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। इस पर्व पर 1-2 नहीं बल्कि पूरे 5 शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते ये पर्व और भी खास हो गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस समय शुक्र और गुरु मिथुन राशि में हैं जो गजलक्ष्मी नाम का राजयोग बना रहे हैं। इनके अलावा कर्क राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। इनके अलावा 9 अगस्त को सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि और सुस्थिर नाम के 3 अन्य शुभ योग भी बनेंगे। इतने सारे शुभ योगों का प्रभाव 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा होगा। ये 5 राशि वाल जमकर पैसा कमाएंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

मेष राशि वालों की चमकेगी किस्मत

रक्षा बंधन पर बने शुभ योगों के चलते इस राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय अचानक मिल सकता है। अगर किसी को पैसा उधार दिया था वह भी इस समय मिल सकता है। बिजनेस में कोई ऐसी डील हो सकती है, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें-

Raksha Bandhan: 2025 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?

Unique Temple: रक्षा बंधन पर इस मंदिर में भाई-बहन करते हैं यमराज के दर्शन, श्रीकृष्ण भी आए थे यहां!

 

 

मिथुन वालों को होगा धन लाभ

इसी राशि में गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों को भी इसका विशेष शुभ फल मिलेगा। इनके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में अचानक इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ होने के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ हो सकता है। ये लोग अपना कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

सिंह वालों को मिलेगी राहत

इस राशि के लोगों के साथ जो परेशानियां पिछले दिनों से चल रही है, उसमें इन्हें राहत मिलेगी। नौकरी में अधिकारी इनके काम से खुश हो सकते हैं। भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नया स्टार्टअप शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। संतान को कोई बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक वालों को प्रॉपर्टी से होगा फायदा

इस राशि के लोगों को अचल संपत्ति यानी भूमि, भवन से लाभ होगा। पुश्तैनी संपत्ति में से भी हिस्सा मिल सकता है। बिजनेस में अटकी हुई डील पूरी हो सकती है वहीं नौकरी के लिहाज से भी समय काफी बेहतर है। इन्हें इस समय पैसों से जुड़े हर काम में सफलता मिलेगी। जो लोग शेयर बाजार से जुड़े हैं, उनके लिए ये समय विशेष रूप से शुभ फल देने वाला रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: कौन जाएगा विदेश-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से