
Aaj Ka Rashifal 7 August 2025: 7 अगस्त, गुरुवार को मेष राशि वाले कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट न करें। वृष राशि वालों का खर्च अचानक बढ़ सकता है। मिथुन राशि वाले आज बिजनेस में कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं। कर्क राशि वाले दूसरों को देखकर कोई काम न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
इस राशि के लोग आज कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। सुख-सुविधा की कमी महसूस हो सकती है। परिवार को लेकर चिंता मन में रहेगी। जोखिम और जवाबदारी के काम आज टाल दें तो बेहतर रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Numerology: नाक पर रहता है इन 3 तारीखों पर जन्में लोगों का गुस्सा, गुड लक बढ़ाने के लिए करें ये 5 उपाय
Grahan Yog 2025: अगस्त में बनेगा सूर्य-केतु का ग्रहण योग, किन 4 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन?
इस राशि के लोगों का खर्चा और बढ़ सकता है। पैसा भी आएगा लेकिन बचेगा नही। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा जो भविष्य में आपके काम आएगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो पछताना पड़ेगा।
नौकरी और बिजनेस के लिहाज से दिन अच्छा है। कोई बड़ा सौदा आज हो सकता है। नया वाहन आज खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी। कहीं घूमने जा सकते हैं। ऑफिस में आपका प्रेजेंटेशन स्टाइलिश रहेगा।
आज आपको अपने पार्टनर से सहयोग और लाभ मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा। मन में किसी बात को लेकर उथल-पुथल रहेगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, जो फैसला करेंगे, वह अच्छा ही होगा। किसी की देखा-देखी कोई काम न करें। विवादों से दूर रहना रहना ही बेहतर है।
इस राशि के लोग आज राजनीतिक मामलों से दूर रहें। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग हैं लेकिन साथ ही साथ खर्च भी होगा। कार्यस्थल पर सहयोग भी मिलेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, मसालेदार खाना खाने से बचें।
आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मकान, भूमि, प्लॉट खरीदने का प्रयास सफल होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जिन लोगों की कला में रूचि है, उन्हें कोई बड़ी सफलता आज मिल सकती है। छोटी-मोटी परेशानियों को आप अच्छे हेंडल कर पाएंगे।
घर और ऑफिस दोनों जगह आज माहौल ठीक नहीं रहेगा। आपके मन में एक कसक बनी रहेगी। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अधिकारी किसी बात पर आपसे नाराज रहेंगे। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
इस राशि के लोगों को आज अचानक धन मिलने का योग है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। संतान की उन्नति खुशी बढ़ाएगी। दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान की यात्रा हो सकती है। मनचाहा भोजन भी मिलेगा।
आज आप पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा, जिस वजह से आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। आज आप कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें, अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। आमदनी में आ रही अड़चनें दूर होंगी। उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। पुराने रोगों में सुधार होगा।
आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। किसी मांगलिक काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि भी आपको मिल सकती है। लव लाइफ के लिए आज का दिन थोड़ा मिलाजुला रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
इस राशि के लोगों का प्रेम संबंध आज बिगड़ सकता है। बिजनेस में जोखिम भरे सौदे न करें। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। पेट खराब हो सकता है और मानसिक तनाव भी रहेगा। लोहा व्यवसायियों को लाभ होगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय बेहतर है।
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपका मन बहुत ही शांत और सुखी रहेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।