MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Raksha Bandhan 2025: कौन हैं यमराज की बहन? जानें धर्म ग्रंथों की 5 बहनें जिनसे दुनिया है अनजान

Raksha Bandhan 2025: कौन हैं यमराज की बहन? जानें धर्म ग्रंथों की 5 बहनें जिनसे दुनिया है अनजान

Raksha Bandhan 2025 Date: धर्म ग्रंथों में कईं ऐसी बहनों के बारे में बताया गया है, जिनके बारे में आमजन बिल्कुल नहीं जानते। इनमें भगवान श्रीराम और यमराज की बहन भी शामिल हैं। जानें पुराणों में बताई गई कुछ ऐसी ही बहनों के बारे में।

3 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Aug 05 2025, 06:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
ये हैं धर्म ग्रंथों की 5 बहनें
Image Credit : gemini

ये हैं धर्म ग्रंथों की 5 बहनें

Raksha Bandhan 2025 Kab Hai: इस बार रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। ये पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। धर्म ग्रंथों में भी इस पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। पुराणों में ही कुछ ऐसी बहनों के बारे में बताया गया है, जिनके बारे में आमजन नहीं जानते, जबकि इनके भाई की पूजा लगभग सभी करते हैं। रक्षाबंधन के मौके पर हम आपको 5 ऐसी ही बहनों के बता रहे हैं जिनकी कथा से दुनिया अनजान है…

26
कौन हैं यमराज की बहन?
Image Credit : freepik@harryarts & Gemini

कौन हैं यमराज की बहन?

धर्म ग्रंथों में सूर्यदेव की अनेक संतानों के बारे में बताया गया है, यमराज भी इनमें से एक है। सूर्यदेव की एक पुत्री भी है जिनका नाम यमुना है। प्रचलित कथा के अनुसार, एक बार यमुना किसी बात पर रुठकर धरती पर आ गई और नदी में बदल गई। यमुना नदी ही यमराज की बहन है, इसलिए भाई दूज पर यमुना तट पर यमराज और यमुना की पूजा करने की परंपरा है।


ये भी पढ़ें-

Raksha Bandhan 2025: भाई न हो तो किसे बांध सकते हैं राखी?


Raksha Bandhan Gift Ideas: बर्थ डेट के अनुसार दें बहन को गिफ्ट, चमक उठेगी किस्मत

36
कौन हैं शनिदेव की बहन?
Image Credit : freepik@harryarts & Gemini

कौन हैं शनिदेव की बहन?

ग्रंथों के अनुसार सूर्य की पत्नी संज्ञा से शनिदेव का जन्म हुआ। इनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम भद्रा है। भद्रा का नाम हम सभी ने जरूर सुना होगा क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में इन्हें करण (तिथि के दो भाग को करण कहते हैं) माना गया है। कथा के अनुसार भद्रा का स्वभाव बहुत क्रूर है। जब भद्रा जन्म लेते ही संसार को खाने दौड़ी तो देवता डर गए। तब ब्रह्मदेव ने भद्रा के लिए एक समय निश्चित कर दिया और करण में स्थान दे दिया। भद्रा का ही एक नाम विष्टि भी है।

46
कौन हैं नागों की बहन?
Image Credit : freepik@harryarts & Gemini

कौन हैं नागों की बहन?

महाभारत में नागों की उत्पत्ति से जुड़ी कथा मिलती है। उसके अनुसार नागों की उत्पत्ति ऋषि कश्यप और उनकी पत्नी कद्रू से हुई। नागों में सबसे बड़े शेषनाग हैं। महाभारत में अनेक शक्तिशाली नागों का वर्णन है जैसे वासुकि, तक्षक आदि। नागों की एक बहन भी हैं जिनका नाम जरत्कारू है। इनका दूसरा नाम मनसा है। मनसा के गुरु स्वयं महादेव हैं, इसलिए इन्हें शिवजी की पुत्री भी कहा जाता है।

56
कौन थीं श्रीराम की बहन?
Image Credit : freepik@harryarts & Gemini

कौन थीं श्रीराम की बहन?

भगवान श्रीराम की बहन से जुड़ी कथाएं भी धर्म ग्रंथों में मिलती है। उसके अनुसार भगवान श्रीराम की बड़ी बहन का नाम शांता था, जो राजा दशरथ और कौशल्या की पहली संतान थी। राजा दशरथ के मित्र रोमपद की कोई संतान नहीं थी, इसलिए राजा दशरथ ने उसे रोमपाद को दे दिया। राजा रोमपाद ने ही शांता का पालन-पोषण किया। राजा शांता का विवाह ऋषि श्रृंग से हुआ था।

66
कौन थीं दुर्योधन की बहन?
Image Credit : freepik@harryarts & Gemini

कौन थीं दुर्योधन की बहन?

महाभारत के अनुसार, महर्षि वेदव्यास ने गांधारी को 100 पुत्र होने का आशीर्वाद दिया, जिसके फलस्वरूप दुर्योधन, दु:शासन आदि 100 हुए। इन 100 पुत्रों के अलावा गांधारी की एक पुत्री भी थी, जिसका नाम दु:शला था। राजा धृतराष्ट्र ने अपनी पुत्री दु:शला का विवाह सिंधुदेश के राजा जयद्रथ से करवाया था। महाभारत युद्ध में जयद्रथ का वध अर्जुन ने किया था।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
रक्षा बंधन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved