Daily 2023 Rashifal: 22 नवंबर 2023 को किसकी लव लाइफ में बढ़ेगी टेंशन-किसे होगा इन्वेस्टमेंट से फायदा? जानें डेली राशिफल से

Published : Nov 22, 2023, 04:00 AM IST
Rashifal-22-Nov-2023

सार

Daily Rashifal 22 November 2023: 22 नवंबर, बुधवार को पद्म, लुंबक, हर्षण और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:12 से 01:33 तक रहेगा। इस दिन चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेगा, जिससे ग्रहण योग बनेगा। 

Daily Rashifal 22 November 2023: 22 नवंबर, राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे और बिजनेस में फायदा होगा, वृष राशि वालों की सेहत बिगड़ सकती है और किसी से विवाद भी संभव है। मिथुन राशि वाले नया काम सोचकर करें, इनकम ठीक-ठाक रहेगी। कर्क राशि वाले यात्रा में सावधानी रखें, इनकी सेहत ठीक रहेगी। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से…

मेष राशिफल 22 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। बिजनेस में फायदा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति ठीक होगी। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेगें। वरिष्ठ लोगों के साथ समय बीतेगा, उनकी सलाह काम आएगी। अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नारंगी

वृष राशिफल 22 नवंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज काम को लेकर आपका किसी से विवाद हो सकता है। परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है। बिजनेस ठीक चलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम है। अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल

मिथुन राशिफल 22 नवंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आपके काम में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। नया काम सोच विचार कर शुरू करें। सरकारी कार्य में कठिनाई आ सकती है। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन बेहतर है। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरी

कर्क राशिफल 22 नवंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
आज यात्रा के दौरान सावधानी रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। संतान के कारण तनाव बढ़ सकता है। कार्य क्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा। दूसरों की सहायता करने से खुशी मिलेगी। किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा

सिंह राशिफल 22 नवंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल रहने वाला है। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। नौकरी में कोई बड़ा पद आज मिल सकता है। लेनदेन करते समय जल्दबाजी न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुकमय रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- बैंगनी

कन्या राशिफल 22 नवंबर 2023 (Dainik kanya Rashifal)
आज आपकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। दूसरों का विवाद आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। इस समय आप स्वयं पर काबू रखें और वाणी पर नियंत्रण। घर में किसी मेहमान का आगमन होगा। शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल

तुला राशिफल 22 नवंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
आज आपको अपन मन एकाग्र रखना पड़ेगा। काम में भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। धैर्य रखकर हर काम करें, नहीं तो जल्दबाजी से नुकसान होगा। दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करना भारी पड़ेगा। बिजनेस और सेहत की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी

वृश्चिक राशिफल 22 नवंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
आज का दिन नौकरी तथा बिजनेस के लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार के साथ किसी सामाजिक काम में जाना हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। यात्रा अनुकूल रहेगी। मनपसंद भोजन खाने को मिलेगा। शत्रु परेशान करेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बादामी

धनु राशिफल 22 नवंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। परिवार में किसी के साथ अनबन हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा होगा। अटका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद

मकर राशिफल 22 नवंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
आज घर के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदी होगी। सकारात्मक सोच से बिजनेस में आगे बढ़ेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़ी समस्या दूर होगी। इनकम कम हो
सकती है। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ जायेगा। पत्नी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- स्लेटी

कुंभ राशिफल 22 नवंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आपको दोस्तों का सहायता मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई परियोजना पर काम शुरू होगा। बिजनेस ठीक चलेगा। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर अनचाही जगह हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ के योग भी बनेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नारंगी

मीन राशिफल 22 नवंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
आज आपका दिन रोमांस में बीतेगा। प्रेमी-प्रेमिका में किसी बात पर नाराजगी हो सकती है। वाहन चलते समय ध्यान ठीक रखें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। पुराने लेन-देन का मामला आज निपट सकता है। सेहत का ध्यान रखें और खान-पान पर नियंत्रण।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग-पीला


ये भी पढ़ें-

साल 2024 में कब है होली, दिवाली, छठ सहित 15 बड़े त्योहार? नोट करें डेट


Devuthani Ekadashi 2023: देवउठनी एकादशी पर दुर्लभ संयोग, कौन-सा मंत्र बोलकर उठाएं भगवान विष्णु को? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज