
धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। इसे अक्षय नवमी भी कहते हैं। इस बार ये तिथि 21 नवंबर, मंगलवार को है। इस दिन आंवला वृक्ष की पूजा विशेष रूप से की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
21 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 November 2023)
21 नवंबर 2023, दिन मंगलवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन आंवला नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शतभिषा नक्षत्र रात 08 बजे तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से मृत्यु और इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:54 से शाम 04:15 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा कुंभ राशि में, सूर्य, मंगल और बुध वृश्चिक राशि में, शुक्र और केतु कन्या राशि में, शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में और राहु मीन राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
21 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:48 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 21 1:39 PM
चन्द्रास्त - Nov 22 1:29 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM – 12:34 PM
अमृत काल - 01:15 PM – 02:45 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:12 AM – 06:00 AM
21 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:30 AM – 10:51 AM
कुलिक - 12:12 PM – 1:33 PM
दुर्मुहूर्त - 08:58 AM – 09:41 AM, 10:53 PM – 11:46 PM
वर्ज्यम् - 02:03 AM – 03:33 AM
ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat 2023:साल 2023 में शादी के सिर्फ 12 मुहूर्त, नोट करें डेट
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।