Daily 2023 Rashifal: 21 नवंबर 2023 को मिथुन सहित इन 3 राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, वाहन चलाते समय कौन रहे सावधान?

Published : Nov 21, 2023, 04:00 AM ISTUpdated : Nov 21, 2023, 11:47 AM IST
rashifal 21 november 2023

सार

Daily Rashifal 21 November 2023: 21 नवंबर, मंगलवार को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मृत्यु, काण, व्याघात और हर्षण नाम के 3 योग रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:54 से शाम 04:15 तक रहेगा। 

Daily Rashifal 21 November 2023: 21 नवंबर, राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, लेकिन पैसों को नुकसान हो सकता है। वृष राशि वालों को संतान से तनाव रहेगा, शेयर मार्केट से फायदा होगा। मिथुन राशि वालों को धन लाभ होगा, इनके बिगड़े काम बन सकते हैं। कर्क राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा, इनके काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से…

मेष राशिफल 21 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। कोई डील होते-होते रह जाएगी, जिससे आर्थिक नुकसान की स्थिति बनेगी। अपना काम स्वयं करें, दूसरों पर थोपेंगे तो बात बिगड़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग-पीला

वृष राशिफल 21 नवंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज आप किसी नई योजना की शुरूआत कर सकते हैं। जरूरी काम समय पूरे हो जाएंगे। बिजनेस के लिए आज का दिन उत्तम है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा होगा। संतान के कारण तनाव हो सकता है। सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नारंगी

मिथुन राशिफल 21 नवंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आपके व्यवहार में पॉजिटिव चेंज आ सकता है। बिगड़ते हुए काम बन सकते हैं। शाम को अचानक कहीं से धन लाभ की सूचना मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुधार दिखाई देगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- भूरा

कर्क राशिफल 21 नवंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं। सरकारी कामों में आ रही रूकावटें दूर हो सकती हैं। सामाजिक कामों में मन लगेगा। महिला मित्र के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नारंगी

सिंह राशिफल 21 नवंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
आज बिजनेस के लिहाज से दिन अनुकूल है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरी में भी अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। ऑफिस में कोई नया काम आपको दिया जा सकता है। महिलाओं को थकान की समस्या रहेगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद

कन्या राशिफल 21 नवंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्थाई सम्पति के मामले में सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं। बिजनेस में खूब लाभ होगा। परिवार में वातावरण अनुकूल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा

तुला राशिफल 21 नवंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
आज आापको सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा मिलेगी। आय के साथ व्यय भी बना रहेगा। कोई अनचाही यात्रा हो सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। माता की सेहत का खास ध्यान रखें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी

वृश्चिक राशिफल 21 नवंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए खास रहेगा, इन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग भी इस समय बन रहे हैं। किसी पार्टी या उत्सव में जाने का मौका मिलेगा। अंजान व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें, नहीं तो धोखा हो सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- महरून

धनु राशिफल 21 नवंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बेवजह के बात में नहीं पड़ें। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। ससुराल पक्ष से कोई सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक -5
शुभ रंग- लाल

मकर राशिफल 21 नवंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
पैसों की दृष्टि से आज का दिन अनुकुल रहने वाला है। बिजनेस की स्थिति भी ठीक रहेगी। खेल तथा मनोरंजन में मन लगेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। पत्नी की सेहत बिगड़ सकती है। पैसा खर्च होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- स्लेटी

कुंभ राशिफल 21 नवंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। आलस के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। पत्नी के सहयोग से इनकम बढ़ सकती है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। पिता की सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- भूरा

मीन राशिफल 21 नवंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
आज आपको वाहन का सुख मिलेगा। परिवार में धार्मिक वातावरण बनेगा और कोई मांगलिक कार्यक्रम में हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। न चाहते हुए भी नौकरी में कोई काम करना पड़ सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला


ये भी पढ़ें-

पिता की मृत्यु के बाद पुत्र को ‘पगड़ी’ क्यों बांधी जाती है?


Vivah Muhurat 2023:साल 2023 में शादी के सिर्फ 12 मुहूर्त, नोट करें डेट


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: चंद्रमा का राशि परिवर्तन किस राशि पर कैसा डालेगा असर?
Surya Gochar 2025: 4 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, सूर्य का राशि परिवर्तन करेगा बंटाधार