Daily 2023 Rashifal: 30 नवंबर 2023 को किसे होगा प्रॉपर्टी से फायदा-किसे करनी पड़ेगी खर्चों में से कटौती? जानें डेली राशिफल से

Published : Nov 30, 2023, 04:00 AM ISTUpdated : Nov 30, 2023, 08:42 AM IST
Rashifal-30-Nov-2023

सार

Daily Rashifal 30 November 2023: 30 नवंबर, गुरुवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से काण और पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, शुभ और शुक्ल नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। 

Daily Rashifal 30 November 2023: 30 नवंबर, 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों की लव लाइफ ठीक रहेगी, ये निगेटिव लोगों से दूर रहें। वृषभ राशि वालों को बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है। जल्दबाजी में फैसला न लें, नौकरी में परेशानी होगी। कर्क वालों को संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी, स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से…

मेष राशिफल 30 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
संतान की पढ़ाई या करियर को लेकर चिंता रहेगी। कोई ऐसा खर्चा आ सकता है जिसमें कटौती करना संभव नहीं होगा। सामाजिक गतिविधियों में आने-जाने का मौका मिलेगा। निगेटिव लोगों से दूर रहें। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4

वृषभ राशिफल 30 नवंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
पुराने मतभेद और गलतफहमियां दूर होंगी। जाएंगी। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। अजनबियों से संपर्क न बढ़ाएं। बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2

मिथुन राशिफल 30 नवंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
परिवार में किसी खास मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। भाई-बंधुओं के बीच चल रहा विवाद सुलझ सकता है। क्रोध और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। बिजनेस और नौकरी में कुछ परेशानी आ सकती है। तनाव से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
शुभ रंग-केसरिया
शुभ अंक- 5

कर्क राशिफल 30 नवंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। शादी के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। नौकरी में सफलता प्राप्ति का उत्तम योग बन रहा है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 1

सिंह राशिफल 30 नवंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
परिवार के लोगों से उचित सलाह मिलेगी। कारोबार में उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। नौकरी में भी परेशानी का समय रहेगा। खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर हो सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार होगा।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 8

कन्या राशिफल 30 नवंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
परिवार की जरूरतें पूरी करने में सफल रहेंगे। अपनी गतिविधियों को गुप्त रखना ही बेहतर रहेगा। पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। बिजनेस में फायदा होगा। दांपत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। गैरकानूनी कामों से दूर रहें।
शुभ रंग- चमकीला
शुभ अंक- 3

तुला राशिफल 30 नवंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
आज दिन धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। भविष्य की योजनाओं पर काम होगा। दूसरों पर भरोसा नुकसानदायक साबित होगा। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सिरदर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशिफल 30 नवंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी। भूमि-भवन से फायदा होगा। क्रोध के कारण आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत से जुड़े चेकअप समय पर करवाएं। संतान से जुड़ी कोई बात परेशान करेगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2

धनु राशिफल 30 नवंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
धार्मिक संस्था से जुड़कर अच्छा लगेगा। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपका कठोर व्यवहार दूसरों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। नई योजनाएं शुरू करने के लिए समय ठीक है। परिवार के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 3

मकर राशिफल 30 नवंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
नजदीकी रिश्तेदार की सहायता कर खुशी होगी। आपकी चतुराई और योग्यता की प्रशंसा करेंगे। कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच सामंजस्य बनाकर रखना जरूरी होगा। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है।
शुभ रंग- फिरोजी
शुभ अंक- 5

कुंभ राशिफल 30 नवंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
मनोरंजन-शॉपिंग जैसे कामों में समय बीतेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण निर्णय की सराहना होगी। रिश्तेदारों से सहयोग की अपेक्षा न रखें। बिजनेस से जुड़ी नई योजना की जानकारी मिलेगी। पेट की खराबी के कारण असहज महसूस करेंगे।
शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक- 6

मीन राशिफल 30 नवंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
सही समय पर सही निर्णय लेंगे। दूसरे लोगों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। मित्र के संबंध में अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील आज हो सकती है। पति-पत्नी के बीच प्रेम और मजबूत होगा। जोखिम भरे कामों से बचें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 3


ये भी पढ़ें-

December 2023 Festival List: कालभैरव अष्टमी 5 दिसंबर को, 16 से शुरू होगा खर मास, जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डेट्स


क्या है ‘पंच ककार’, जो हर सिक्ख के लिए जरूरी है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे आपके लिए? जानें मेष से मीन राशि तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, जानें आपकी लाइफ पर कैसा होगा असर?