Daily 2023 Rashifal: 29 नवंबर 2023 को वृष सहित इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन-किसे मिलेंगे धन लाभ के मौके? जानें डेली राशिफल से

Daily Rashifal 29 November 2023: 29 नवंबर बुधवार को अमृत, मूसल, सर्वार्थसिद्धि, साध्य और शुभ नाम के 5 योग रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:14 से 01:35 तक रहेगा। बुधवार की रात शुक्र ग्रह कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा।

 

Manish Meharele | Published : Nov 28, 2023 6:13 AM IST

Daily Rashifal 29 November 2023: 29 नवंबर, 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले किसी यात्रा पर जा सकते हैं, इन्हें सेहत के मामलों में सावधान रहना होगा। वृष राशि वाले की टेंशन बढ़ सकती है, अटका हुआ पैसा मिलेगा। मिथुन राशि वालों की तारीफ होगी, बिजनेस में फायदा होगा। कर्क राशि वालों के साथ धोखा हो सकता है, संतान की सेहत बिगड़ सकती है। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से…

मेष राशिफल 29 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज कुछ आपकी इच्छा के विरुद्ध हो सकते हैं। दूसरों के घर के मामलों में न बोलें तो अच्छा रहेगा। काम को लेकर यात्रा करना पड़ेगी। दोस्तों के सहयोग से आपको धन लाभ हो सकता है। सेहत के मामले में सावधान रहें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बैंगनी

वृष राशिफल 29 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें, हीं तो बनता काम बिगड़ सकता है। मन में संतोष का भाव रहेगा। कार्य क्षेत्र उत्तम रहेगा। अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है। लव लाइफ में आज तनाव ज्यादा हो सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला

मिथुन राशिफल 29 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। मानसिक रूप से आप स्वस्थ महूसस करेंगे। किसी से विवाद की स्थिति बन रही है। शत्रु परेशान करने का प्रयत्न करेंगे। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आपके काम की तारीफ होगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- भूरा

कर्क राशिफल 29 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप किसी दुसरे पर अधिक भरोसा न करें, नहीं तो धोखा हो सकता है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। मशीनरी से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। संतान की सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गुलाबी

सिंह राशिफल 29 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। अपना काम निष्ठा से करने का फल आपको मिलेगा। धन लाभ के कई मौके हाथ आ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। खर्च पर ध्यान देने की जरुरत है नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल

कन्या राशिफल 29 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। साझेदारी के कामों में हाथ न डालें। नौकरी और बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी। घर के कामों में समय बीतेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। संतान के कारण विवाद संभव है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- आसमानी

तुला राशिफल 29 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपके पुराने विवाद दूर हो सकते हैं। सेहत के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। पत्नी का सहयोग भरपूर मिलेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरी

वृश्चिक राशिफल 29 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका बिजनेस में मन लगेगा। धन लाभ के योग भी बनेंगे। बिजनेस में किसी नई योजना पर काम हो सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी। जोड़ों में दर्द की समस्या बनी रहेगी। संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी। सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा

धनु राशिफल 29 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज बिजनेस में सचेत रहने की जरूरत है, कोई बड़ा सौदा हाथ आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों का दिन भी ठीक रहेगा। खेलकूद और मनोरंजन में समय बीतेगा। किसी मामले में परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- महरूम

मकर राशिफल 29 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। किसी बात पर आप पत्नी से नाराज हो सकते हैं। बातचीत करते समय क्रोधित न हों। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। नौकरी-बिजनेस में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नारंगी

कुंभ राशिफल 29 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। अहंकार की भावना मन में न आने दें। आकस्मिक खर्च बढ़ सकता है।संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी। संतान की सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग-पीला

मीन राशिफल 29 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज मित्रों का सहयोग मिलेगा, कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। बिजनेस में लाभ होगा। प्रेम प्रसंग अनुकूल रहेंगे। किसी खास काम के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नौकरीपेशा का प्रमोशन हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफेद


ये भी पढ़ें-

‘सप्तपुरी’ यानी प्राचीन 7 शहरों में से एक है काशी, बाकी 6 कौन-से?


किन 5 लोगों को कभी अपने पैर नहीं छूने देना चाहिए?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!