Aaj Ka Panchang 28 नवंबर 2023: हिंदू पंचांग का नौवां महीना अगहन आज से, चंद्रमा करेगा राशि परिवर्तन

Published : Nov 28, 2023, 05:00 AM ISTUpdated : Nov 28, 2023, 11:55 AM IST
Panchang-28-Nov-2023

सार

28 नवंबर, मंगलवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से मातंग और मृगशिरा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का शुभ योग रहेगा। इनके अलावा इस दिन, सर्वार्थसिद्धि, सिद्धि और साध्य नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:55 से 04:15 तक रहेगा। 

हिंदू पंचांग में 12 महीने हैं। इनमें से नौवें महीने का नाम अगहन है, जिसे मार्गशीर्ष भी कहते हैं। इस बार अगहन मास की शुरूआत 28 नवंबर, मंगलवार से हो रही है। धर्म ग्रंथों में इस महीने का खास महत्व बताया गया है। कईं प्रमुख त्योहार जैसे मोक्षदा एकादशी, कालभैरव अष्टमी भी इस महीने में ही मनाए जाते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

28 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 November 2023)
28 नवंबर 2023, दिन मंगलवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 2 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितिया तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन रोहिणी नक्षत्र दोपहर 01.30 तक रहेगा, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से मातंग और मृगशिरा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का शुभ योग रहेगा। इनके अलावा इस दिन, सर्वार्थसिद्धि, सिद्धि और साध्य नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:55 से 04:15 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार की रात चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध धनु में, राहु मीन राशि में, सूर्य, मंगल और बुध वृश्चिक राशि में, शुक्र और केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

28 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:53 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 28 6:23 PM
चन्द्रास्त - Nov 29 8:39 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:53 AM – 12:36 PM
अमृत काल - 10:20 AM – 11:55 AM और 05:01 AM – 06:38 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:17 AM – 06:05 AM

28 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:33 AM – 10:54 AM
कुलिक - 12:14 PM – 1:35 PM
दुर्मुहूर्त - 09:01 AM – 09:44 AM और 10:55 PM – 11:48 PM
वर्ज्यम् - 07:14 PM – 08:51 PM


ये भी पढ़ें-

क्या है ‘पंच ककार’, जो हर सिक्ख के लिए जरूरी है?


किन 5 लोगों को कभी अपने पैर नहीं छूने देना चाहिए?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज