Spiritual

‘सप्तपुरी’ यानी प्राचीन 7 शहरों में से एक है काशी, बाकी 6 कौन-से?

Image credits: Getty

काशी में देव दिवाली 27 नवंबर को

27 नवंबर, सोमवार को काशी में देव दिवाली पर्व मनाया जाएगा। काशी प्राचीन सप्तपुरियों में से एक है। सप्तपुरी यानी सबसे प्राचीन 7 शहर। आगे जानिए अन्य 6 शहर कौन-से हैं…

Image credits: Getty

राजा मनु ने बसाई थी अयोध्या

सप्तपुरियों में से एक है अयोध्या। ग्रंथों के अनुसार, ये शहर राजा मनु ने बसाया था। इस पर हमेशा सूर्यवंशी राजाओं का राज रहा। भगवान श्रीराम का जन्म भी अयोध्या में ही हुआ था।

Image credits: Adobe Stock

द्वारिका में प्रसिद्ध मंदिर

गुजरात में समुद्र के किनारे स्थित है द्वारिका। ये स्थान भी भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है। ये पवित्र नगर चार धाम में से एक भी है। यहां स्थित भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर विश्वप्रसिद्ध है।

Image credits: Wikipedia

हरिद्वार में लगता है कुंभ मेला

ये शहर भी गंगा नदी के किनारे स्थित है। मान्यता है कि देवासुर संग्राम के दौरान अमृत की कुछ बूंदे हरिद्वार में भी गिरी थी, इसलिए यहां हर 12 साल में कुंभ का मेला लगता है।

Image credits: Adobe Stock

कांचीपुरम भी है प्राचीन शहर

तमिलनाडु में देवी पार्वती से संबंधित कांचीपुरम स्थित है। यहां वेगवती नदी बहती है। ये शहर भी सप्तपुरियों में से एक है। यहां कई ऐसे मंदिर हैं, जिनका इतिहास प्राचीन समय से जुड़ा है।

Image credits: Getty

मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म

सप्तपुरियों में दूसरा शहर है मथुरा। ये भगवान श्रीकृष्ण का जन्म स्थान है। भगवान श्रीकृष्ण ने यहां कई लीलाएं की । मथुरा उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है।

Image credits: Adobe Stock

उज्जैन में है महाकालेश्वर

मध्य प्रदेश के इंदौर के पास स्थित है उज्जैन। इसे उज्जयिनी और अवंतिका के नाम से भी जाना जाता है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर स्थित है। यहां कुंभ का मेला भी लगता है।

Image credits: Adobe Stock