21 मई 2025, Aaj ka Rashifal (आज का राशिफल): कौन-सी 5 राशि रहेंगे लकी? पढ़ें Today Horoscope

Published : May 20, 2025, 04:59 PM IST

Lucky Rashi of 21 May 2025: 21 मई, बुधवार का दिन 5 राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। नौकरी में उपलब्धि मिलेगी। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। ये हैं 21 मई की 5 भाग्यशाली राशियां- वृष, सिंह, कन्या, धनु और मीन। 

PREV
16
21 मई 2025 का लकी राशिफल

Lucky Rashi of 21 May 2025: 21 मई, बुधवार का दिन 5 राशि वालों के लिए खुशहाली वाला रहेगा। इनको धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में नई उपलब्धि मिल सकती है वहीं बिजनेस की स्थिति में भी पहले से काफी सुधार होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अटके हुए काम पूरे होने से राहत मिलेगी। ये हैं 21 मई की 5 भाग्यशाली राशियां- वृष, सिंह, कन्या, धनु और मीन।

26
वृष राशिफल 21 मई 2025 (Taurus Horoscope Today)

आज आपके रूके हुए काम आसानी से हो जाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन शुभ है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। इनके पराक्रम में वृद्धि होगी।

36
सिंह राशिफल 21 मई 2025 (Leo Horoscope Today)

पहले की गई मेहनत का फायदा आज मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होने से राहत की सांस लेंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम से काफी खुश होंगे। परिवार में सुख का वातावरण रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है। संतान से खुशी प्राप्त होगी।

46
कन्या राशिफल 21 मई 2025 (Virgo Horoscope Today)

विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। कोई मनोरंजक यात्रा हो सकती है। व्यापार में अच्छी आय की प्राप्ति होगी। पिता का सहयोग मिलेगा, जिसके चलते आप नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। पति-पत्नी के बीच अच्छी बॉडिंग रहेगी।

56
धनु राशिफल 21 मई 2025 (Sagittarius Horoscope Today)

इस राशि के लोगों की इनकम में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे पूरे परिवार में सभी खुश होंगे। कोई नया काम हाथ आ सकता है। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। बिजनेस में बड़ा सौदा हो सकता है।

66
मीन राशिफल 21 मई 2025 (Pisces Horoscope Today)

आज ऑफिस में सभी आपका सहयोग करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस में भी उन्नति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगा रहेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories