Published : May 28, 2025, 04:29 PM ISTUpdated : May 29, 2025, 09:29 AM IST
Lucky Rashi of 29 May 2025: 29 मई, गुरुवार का दिन 4 राशि वालों के लिए खास है। इनकी परेशानी दूर हो सकती है। पैसों के मामले में दिन शुभ रहेगा। फायदेमंद डील हो सकती है। ये हैं 29 मई की 4 भाग्यशाली राशियां- वृषभ, सिंह, धनु और मीन।
Lucky Rashi of 29 May 2025: 29 मई, गुरुवार का दिन 4 राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इनकी लाइफ में कोई सुखद घटना हो सकती है अगर कोई परेशानी है तो वह भी दूर हो सकती है। दूसरों के जीवन से कोई अच्छी सीख मिलेगी। पैसों के मामले में दिन बहुत शुभ रहेगा। बिजनेस में नई और फायदेमंद डील हो सकती है। ये हैं 29 मई की 4 भाग्यशाली राशियां- वृषभ, सिंह, धनु और मीन।
25
वृषभ राशिफल 29 मई 2025 (Taurus Horoscope Today)
किसी मामले में दोस्तों और भाइयों से मदद मिल सकती है। निवेश के लिए अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। नए काम की योजना बनाने और फैसले करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा कम होगा। लाइफ पार्टनर से संबंधों में सुधर आ सकता है। धन लाभ के योग भी बनेंगे।
35
सिंह राशिफल 29 मई 2025 (Leo Horoscope Today)
बेरोजगार हैं, तो आपको मनचाहा रोजगार मिल सकता है। करियर से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी भी आपको मिल सकती है। अगर किसी बात को लेकर निराशा है तो वह खत्म हो सकती है। अपने काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। पैसों की बचत करने में सफल रहेंगे। रोमांस के मामले में आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।
आज आप प्रेमी से मन की बात कह सकते हैं। नौकरी में आपके प्रयासों की सभी तारीफ करेंगे। अगर आप शेयर में इन्वेस्ट करते हैं तो निश्चित रूप से इसका फायदा मिलेगा। काम में व्यस्त रहने के बावजूद भी आप परिवार के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
55
मीन राशिफल 29 मई 2025 (Pisces Horoscope Today)
आपके साथ कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें सफलता मिलेगी। रिश्तों में, गहराई आ सकती है। दिन ठीक-ठाक रहेगा। अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे करवा सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए भी समय अनुकूल है। वाहन सुख मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग बनेंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।