3 अक्टूबर 2023 को किसकी बढ़ेगी इनकम, किस पर बढ़ेगा काम का बोझ? जानें डेली राशिफल से

aaj ka rashifal: 3 अक्टूबर, मंगलवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से गद और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Oct 2, 2023 5:17 AM IST / Updated: Oct 03 2023, 08:25 AM IST

उज्जैन. 3 अक्टूबर 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, इनका वैवाहिक जीवन भी ठीक रहेगा। वृष राशि वालों को इनकम बढ़ सकती है, इनका बिजनेस ठीक चलेगा। मिथुन राशि वालों को कोर्ट के कामों में सफलता मिलेगी, ये वाहन सावधानी से चलाएं। कर्क राशि वालों छोटी बातों को तूल न दें, ये किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानिए आज का राशिफल…

मेष राशिफल 3 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए ठीक है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आजि किसी भी तरह का पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन न करें। दोपहर के बाद किसी बात को लेकर निराशा हो सकती है। दाम्पत्य जीवन के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रे

वृष राशिफल 3 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, जिससे फायदा भी होगा। नौकरी कर रहे लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आय के स्त्रोत बने रहेंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। बिजनेस ठीक रहेगा। सेहत में पहले से सुधार आएगा। इन्वेस्टमेंट के लिए समय ठीक है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी

मिथुन राशिफल 3 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज धन लाभ कईं मौके आपको मिलेंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है। परिवार का महौल ठीक नहीं रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। आपके ऊपर तंत्र-मंत्र का प्रभाव हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

कर्क राशिफल 3 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें, नहीं तो विवाद बड़ा हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना सीखें। आज हर काम में आपको सफलता मिलेगी। किसी नई योजना पर काम शुरू हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। पत्नी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफ़ेद

सिंह राशिफल 3 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
दैनिक कार्य का गति धीमी हो सकती है। दोस्तों के सहयोग से मुश्किल काम भी आसानी से पूरा कर लेंगे। बेवजह के बात पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है। प्रेमी के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। बिजनेस के लिए आज के दिन मध्यम रहने वाला है। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल

कन्या राशिफल 3 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। महिला मित्र से किसी बात पर सहयोग मिल सकता है। आय के स्त्रोत ठीक रहेंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों में परेशानी हो सकती है। पत्नी की सेहत बिगड़ सकती है। संतान से सुख मिलेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ग्रे

तुला राशिफल 3 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
भूमि-भवन से फायदा होने के योग आज बन रहे हैं। बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। काम-काज में ज्यादा व्यस्ततथा रहेगी, लेकिन जरूरी बातों को नजर अंदाज न करें। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। समय अनुकल बना रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- ब्लू

वृश्चिक राशिफल 3 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। किसी नए कार्य को लेकर परिजनों से चर्चा हो सकती है। मन अनुकूल स्थिति में रहेगा। कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने के योग आज बन रहे हैं। गैर जरूरी कामों में पैसा खर्च न करें। हर काम समय पर होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गुलाबी

धनु राशिफल 3 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
सामाजिक कामों में रूचि बनी रहेगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। किसी जरूरी काम में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखे । अपनी व्यक्तिगत भावना किसी से शेयर नहीं करें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- आसमानी

मकर राशिफल 3 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आपका आत्मविश्वास आज चरम पर रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अचानक खर्च बढ़ सकता है। जो लोग बैकिंग क्षेत्र या ऑनलाइन व्यापार कर रहे हैं उनको लाभ मिलेगा। धन लाभ के योग आज बन रहे हैं। आज आप किसी को आकर्षित कर सकते हैं।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- नीला

कुंभ राशिफल 3 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके प्रमोशन के योग बन सकते हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और बेवजह की बातों पर ध्यान न दें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। यात्रा पर जाने से खुशी मिलेगी। मित्रों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। शत्रु पराजित होंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा

मीन राशिफल 3 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप परिवार के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर घूमने जा सकते हैं। इस समय आपको धन की बचत पर ध्यान लगाना होगा। बिजनेस में काफी समय से चल रही परेशानी आज दूर हो सकती है। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। आप अपना हर काम बेहतरीन ढंग से करेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला


ये भी पढ़ें-

Navratri 2023 Dates: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें खास बातें


सरकारी डिक्शनरी से ‘ओम’ शब्द क्यों हटाना चाहता है नेपाल, जानें क्या है इसका अर्थ?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!