Daily Rashifal 2023: 16 दिसंबर 2023 को किसे होगा जमीन-जायदाद से लाभ-संतान के कारण किसे होगी परेशानी? जानें डेली राशिफल से

Daily Rashifal 16 December 2023: 16 दिसंबर, शनिवार को विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इसी दिन से खर मास भी शुरू हो जाएगा। शनिवार को सुस्थिर, व्याघात और हर्षण नाम के 3 योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:43 से 11:02 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Dec 15, 2023 7:53 AM IST

Daily Rashifal 16 December 2023: 16 दिसंबर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का फल मिलेगा, साथ ही संतान सुख भी मिलेगा। वृषभ राशि वालों को रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है, नौकरी में कुछ जरूरी काम अधूरे छूट सकते हैं। मिथुन राशि वालों का किसी से मतभेद हो सकता है, इन्हें कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। कर्क राशि वालों की समस्या का समाधान होगा, प्रॉपर्टी में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

मेष राशिफल 16 दिसंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि किसी बात पर भाई-बहनों के बीच विवाद हो सकता है। नया काम शुरू करने से पहले घर वालों से बात जरूर करें। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनेगी। सेहत के मामले उलझ सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।

वृषभ राशिफल 16 दिसंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि छोटी सी बात पर घर में बेवजह तनाव हो सकता है। निजी कामों के कारण बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। घर संभालने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या हल हो सकती है। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों और गलत कामों में अपना समय बर्बाद न करें। नौकरी में कुछ जरूरी काम अधूरे छूट सकते हैं।

मिथुन राशिफल 16 दिसंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज दोस्तों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी योजनाओं पर काम करेंगे। पति-पत्नी के बीच रिश्ते सुधर सकते हैं। किसी प्रियजन से मुलाकात होगी। आपके आत्मविश्वास के आगे विरोधी भी परास्त होंगे। कोर्ट केस में सफलता मिलेगी।

कर्क राशिफल 16 दिसंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि अपना काम स्वयं करें तो बेहतर रहेगा। दूसरे लोग आपका काम बिगाड़ सकते हैं। बिजनेस में मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। दूसरों को पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। जमीन में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं।

सिंह राशिफल 16 दिसंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि स्टूडेंट्स किसी प्रोजेक्ट में फेल हो सकते हैं। नौकरी–बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाओं पर बात होगी। प्रिय मित्र से मुलाकात आपके लिए खुशी लेकर आएगी। संतान से सुख मिलेगा।

कन्या राशिफल 16 दिसंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज कोई महत्वपूर्ण वस्तु खोने की संभावना है। परिवार के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा। घर के रख-रखाव की प्लानिंग हो सकती हैं। अच्छे लोगों की संगति आपमें पॉजिटिव चेंज लेकर आएगी। समय के अनुसार स्वभाव और कार्यशैली में बदलाव आ सकता है।

तुला राशिफल 16 दिसंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको जोखिम भरे कामों से बचना होगा। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। मानसिक शांति के लिए धार्मिक स्थान पर समय बिताएं। बिजनेस से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। किसी करीबी व्यक्ति से चल रहा विवाद सुलझ जाएगा।

वृश्चिक राशिफल 16 दिसंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि किसी दूसरे की जिम्मेदारी न लें, यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। वर्क प्लेस पर मन मुताबिक काम करने से सफलता मिल सकती है। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आप जिम्मेदारियां निभाने में सफल रहेंगे।

धनु राशिफल 16 दिसंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियां से राहत मिलेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को बहुत ही सरलता से निभाएंगे। ज्यादा भावुक होने से आपको नुकसान भी हो सकता है।

मकर राशिफल 16 दिसंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज कोई शुभ समाचार मिलने से आपके अंदर नई ऊर्जा का अहसास होगा। धार्मिक यात्रा को लेकर भी योजना बन सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा। अजनबी पर भरोसा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें तो बेहतर होगा।

कुंभ राशिफल 16 दिसंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि जरूरत से ज्यादा ओवर कॉन्फिडेंस आपके काम बिगाड़ सकता है। कुछ निर्णय गलत भी साबित हो सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी है। किसी से बात-चीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। नई संपत्ति खरीद सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशिफल 16 दिसंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि पारिवारिक कार्यों में ध्यान नहीं दे पाएंगे। बिजनेस में हिसाब-किताब करते समय पारदर्शिता रखें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अनुभवी और जिम्मेदार लोगों के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है।


ये भी पढ़ें-

Vivah Panchami 2023: कब है विवाह पंचमी, क्यों मनाते हैं ये पर्व?


भगवान का नाम लिखे कपड़े पहनना चाहिए या नहीं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!