Daily 2023 Rashifal: 17 नवंबर 2023 को कौन शुरू करेगा नया बिजनेस-किसे होगी धन हानि? जानें डेली राशिफल से

Published : Nov 17, 2023, 04:00 AM ISTUpdated : Nov 17, 2023, 07:47 AM IST
Rashifal-17-Nov-2023

सार

Daily Rashifal 2023: 17 नवंबर, शुक्रवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। शुक्रवार को सूर्य तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। 

Daily Rashifal 17 November 2023: 17 नवंबर 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों की सेहत में सुधार होगा और बिजनेस में फायदा। वृष राशि वाले इन्वेस्टमेंट से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, तरक्की के योग हैं। कर्क राशि वाले खर्च पर ध्यान दें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा जानें ज्योतिषाचार्य संचित कुमार मिश्रा से…

मेष राशिफल 17 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा, मानसिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वभाव में परिवर्तन दिखाई देगा। दिन हर काम के लिए अनुकूल है। बिजनेस में लाभ होगा। इन्वेस्टमेंट से फायदा होगा। सेहत में पहले से सुधार होगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल

वृष राशिफल 17 नवंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। किसी वजह से बैचैन रहेगा। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। शाम के बाद कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बनेगा। आज इन्वेस्टमेंट से बचें। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा

मिथुन राशिफल 17 नवंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
आज सरकारी नौकरी वालों को अतिरिक्त फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सामाजिक कार्य में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में उलझ सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- बैंगनी

कर्क राशिफल 17 नवंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
आज बिजनेस के लिए दिन अनुकूल है। खर्च पर ध्यान दें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को फायदा होगा। फैमिली लाइफ ठीक रहेगी। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। सट्टा और शेयर बाजार से दूर रहें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- भूरा

सिंह राशिफल 17 नवंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
आज आपके ऊपर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। दान-पुण्य में समय बीतेगा। दूसरों की बातों पर ध्यान न दें। धन आगमन की स्थिति बनेगी। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला

कन्या राशिफल 17 नवंबर 2023 (Dainik kanya Rashifal)
आज दिन की शुरूआत ठीक रहेगी। दोपहर में कोई बुरी खबर मिलने से मन दुखी रहेगा। काम के दौरान कोई गलती हो सकती है, जिसके कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

तुला राशिफल 17 नवंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
आज आप सभी काम आसानी से निपटा लेंगे। शेयर तथा सट्टा से संबंधित कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस में उधारी ज्यादा होने से टेंशन बढ़ सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग-स्लेटी

वृश्चिक राशिफल 17 नवंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
आज आपको स्थाई संपत्ति जैसे मकान, भूमि आदि से लाभ होगा। जितनी आय होगी, उतना ही खर्च भी होगा। बेवजह दूसरों के मामले में सलाह न दें। परिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद

धनु राशिफल 17 नवंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आपका किसी के साथ विवाद हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर टेंशन न लें। आर्थिक लाभ के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन है। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नारंगी

मकर राशिफल 17 नवंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
आज बिजनेस के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको अधिक समय देना पड़ेगा। परिवारिक विवाद से दूर रहें। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग-पीला

कुंभ राशिफल 17 नवंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आपकी इनकम में बढोत्तरी होगी। लोग आपकी बातों पर भरोसा करेंगे। बिजने की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण ठीक रहेगा। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- केसरिया

मीन राशिफल 17 नवंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
आज आपके रुके हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। अपनी वाणी के प्रभाव के कारण सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ जायेगा। आकस्मिक लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी


ये भी पढ़ें-

Labh Panchami 2023: लाभ पंचमी कब, 17 या 18 नवंबर को? जानें सही डेट


Chhath Puja Niyam: छठ पूजा करने से पहले जान लें ये 5 नियम


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Lucky Rashi 2026: 4 राशि वालों के लिए गेम चेंजर रहेगा साल 2026, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी!
Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: चंद्रमा का राशि परिवर्तन किस राशि पर कैसा डालेगा असर?