9 अक्टूबर 2023 को इन्वेस्टमेंट से किसे होगा फायदा-किसे मिलेगी बुरी खबर? जानें डेली राशिफल से

Published : Oct 09, 2023, 04:00 AM IST
rashifal 9 october 2023

सार

9 अक्टूबर, सोमवार को आश्लेषा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे सौम्य नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सिद्धि और साध्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। सोमवार को चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करेगा। 

उज्जैन. 9 अक्टूबर 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को दुश्मन पराजित होंगे और इन्हें धन लाभ का योग बनेगा। वृषभ राशि वालों को स्वादिष्ट भोजन मिलेगा, पराक्रम में वृद्धि होगी। मिथुन राशि वालों को कोई बुरा समाचार मिलेगा, ये अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कर्क राशि वाले यात्रा पर जा सकते हैं, इन्हें संपत्ति से लाभ होगा। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानिए आज का राशिफल…

मेष राशिफल 9 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज के दिन किये हुए आपके सभी प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कामों में हिस्सा लेंगे। आय के स्त्रोत ठीक रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का साथ मिलेगा। किसी भी काम में जल्दीबाजी न करें। शत्रु पराजित होंगे। धन लाभ होगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नारंगी

वृष राशिफल 9 अक्टूबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। विधार्थियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। बिजनेस के लिए दिन बेहतर रहेगा। निवेश के लिए दिन बेहतर है। स्वादिष्ट भोजन खाने को मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफ़ेद

मिथुन राशिफल 9 अक्टूबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
आज किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। इनकम कम हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहतर है। कोई दुखद समाचार मिलेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। पैसों के लेन-देन से बचें। मनोरंजन में समय बीतेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी

कर्क राशिफल 9 अक्टूबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
सम्पति का लाभ होगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। भय का वातावरण बना रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग कम रहेगा। पारिवारिक सहयोग भरपूर रहेगा। सरकारी कामों में सफलता रहेगी। पत्नी की सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

सिंह राशिफल 9 अक्टूबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। काम में छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। लाभ के कई मौके आज बन सकते हैं। बिजनेस की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। वाहन का सुख मिलेगा। आलस के कारण काम बिगड़ सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- बैंगनी

कन्या राशिफल 9 अक्टूबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
उधार दिया पैसा आज वापस मिल सकता है। वाहन तथा मशीनरी के काम करने वाले सावधान रहें। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। नया काम करने का विचार बन सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा। आय ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला

तुला राशिफल 9 अक्टूबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
आज आप किसी मामले को लेकर भ्रमित हो सकते गैं। परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी। कार्य क्षेत्र में आप विजयी होंगे। प्रेम सम्बन्ध और मजबूत होंगे। जल्दबाजी में यात्रा करने से बचें। बिजनेस ठीक चलेगा। बेवजह के विवादों से दूर रहें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नारंगी

वृश्चिक राशिफल 9 अक्टूबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
आज मन चंचल रहेगा। पारिवारिक जीवन बेहतर रहने वाला है। रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन बहुत ही सुखमय रहेगा। धन का लाभ होगा। कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे

धनु राशिफल 9 अक्टूबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आपके खर्च बढ़ सकते हैं। किसी खास काम में सफलता मिल सकती है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। पुराना रोग उभर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। बिजनेस ठीक चलेगा। इनकम ठीक-ठाक बनी रहेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया

मकर राशिफल 9 अक्टूबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
आज के दिन मिला जुला फल देने वाला रहेगा। आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे, लेकिन खर्च भी बना रहेगा। रोजगार में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है। प्रेमी के साथ अन-बन हो सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा

कुंभ राशिफल 9 अक्टूबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
रोजगार के मामलों में सफलता मिलेगी। बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है। माता की सेहत बिगड़ सकती है, जिसके कारण भाग-दौड़ की स्थिति बनी रहेगी। हर काम समय पर पूरा होगा। संतान से सुख मिलेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल

मीन राशिफल 9 अक्टूबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी नहीं करें। बिजनेस के लिए दिन बेहतर रहेगा। प्रेमी के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी काम में बिलंब होगा। परिवार में संपन्नता बनी रहेगी। स्थाई सम्पति का लाभ होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला


ये भी पढ़ें-

Indira Ekadashi 2023: कब है श्राद्ध पक्ष की इंदिरा एकादशी? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र, कथा और आरती


Navratri Tradition: वेश्याओं के आंगन की मिट्टी मिलाकर ही क्यों बनाई जाती हैं दुर्गा प्रतिमाएं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें वीकली राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 14 December 2025: चंद्रमा करेगा तुला राशि में प्रवेश, किस राशि पर कैसा होगा असर?