किन 4 राशियों के लिए 2 अक्टूबर 2024 ला रहा है मुश्किलें? पढ़ें अनलकी राशिफल

Published : Oct 01, 2024, 06:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_2-Oct-2024

सार

2 अक्टूबर को वृष, कन्या, तुला और कुंभ राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक उतार-चढ़ाव, स्वास्थ्य समस्याएं और पारिवारिक क्लेश परेशान कर सकते हैं।

Aaj Ki Unlucky Rashi 1 October 2024: 1 अक्टूबर, मंगलवार का दिन 4 राशि वालों के लिए बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव वाला साबित होगा। इनकी लाइफ की भागदौड़ अचानक बढ़ सकती है। समस्याओं के चलते दिमाग काम नहीं करेगा। पैसों के मामलों में भी सावधान रहने की जरूरत है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

वृष वाले रहेंगे परेशान
इस राशि के लोग 2 अक्टूबर, बुधवार को परेशान रहेंगे। एक के बाद एक समस्या इनके जीवन में आएगी। व्यर्थ के विवाद इनकी टेंशन और बढ़ा सकते हैं। लव लाइफ के मामले सभी को पता चल सकते हैं, जिससे आपके सम्मान को ठेस लग सकती है। बच्चों के विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं, इसलिए क्रोध पर काबू रखना जरूरी है।

कन्या वाले रहेंगे अनलकी
इस राशि के लोग 2 अक्टूबर, बुधवार को अनलकी रहेंगे यानी इन्हें किस्मत का बिल्कुल भी साथ नहीं मिलेगा। हाथ आया फायदे का नुकसान फिसल सकता है। किसी बात पर परिवार में क्लेश की स्थिति बनेगी। कोई बुरी खबर भी आज सुनने को मिल सकती है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। सेहत का भी ध्यान रखें।

तुला वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत आज बिगड़ सकती है। कोई पुराना रोग फिर परेशान करेगा। गलत खान-पान के कारण पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। पति पत्नी में किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी। अचानक कोई बड़ा खर्च आने से टेंशन बढ़ सकती है। आज भूलकर भी इनवेस्टमेंट न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

कुंभ वालों का बिगड़ेगा बजट
इस राशि के लोगों का बजट 2 अक्टूबर, बुधवार को बिगड़ सकता है, इसका कारण कम पैसों में ज्यादा खर्च रहेगा। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज रहेंगे, टारगेट का प्रेशर भी बना रहेगा। पड़ोसियों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर आ सकती है, जिससे आपकी टेंशन और ज्यादा बढ़ जाएगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज