
Aaj Ki Unlucky Rashi 23 September 2024: 23 सितंबर, सोमवार का दिन 4 राशि वालों के लिए बहुत ज्यादा परेशान करने वाला रहेगा। इस दिन इन्हें कईं तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लव लाइफ के मसले उलझ सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…
मिथुन वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को 23 सितंबर को कोई बुरी खबर मिल सकती है। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा, जिसका कोई परिणाम नहीं मिलेगा। कोई परिचित आपसे पैसा उधार मांग सकता है, न चाहते हुए भी आपको देना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश नहीं रहेंगे, जिससे कारण विवाद की स्थिति बन सकती है।
कन्या वाले के फैसले होंगे गलत
इस राशि के लोगों के फैसले गलत साबित होंगे, इस वजह से इनके सम्मान में कमी आ सकती है। इन्वेस्टमेंट से नुकसान होगा, जिसके कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। वर्क प्लेस पर किसी से विवाद हो सकता है। परिवार में किसी बात पर आपका विरोध हो सकता है। पुश्तैनी संपत्ति को लेकर भाई-बहन से नोंक-झोंक संभव है।
मकर वालों को होगा नुकसान
इस राशि के लोगों को 23 सितंबर को कोई बड़ा नुकसान हो सकता है, जिसकी भरपाई करने में इन्हें लंबा समय रहेगा। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है, इन्हें मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ वाले रहेंगे परेशान
इस राशि के लोग 23 सितंबर को कईं कारणों के चलते बहुत ज्यादा परेशान रहेंगे। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है, जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। संतान से जुड़ी कोई बात टेंशन बढ़ा सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले और बिगड़ सकते हैं। आपके निर्णय गलत साबित होंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।