किन 5 राशियों का दिन रहेगा अशुभ? पढ़ें 24 सितंबर 2024 का अनलकी राशिफल

Published : Sep 23, 2024, 06:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_24-sept-2024

सार

24 सितंबर मंगलवार को 5 राशियों को धन हानि, विवाद, और सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए दिन कठिन रहने वाला है। जानें इन राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Aaj Ki Unlucky Rashi 24 September 2024: 24 सितंबर, मंगलवार का दिन 5 राशि वालों के लिए समस्याएं बढ़ाने वाला रहेगा। इनकी लाइफ बहुत हेक्टिक यानी दौड़-भाग वाली रहेगी। पैसों के मामले में किसी से विवाद भी हो सकता है। सोच-समझकर ही कोई फैसला लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मेष वाले रहेंगे अनलकी
इस राशि के लोग 24 सितंबर को अनलकी रहेंगे, यानी इस दिन इन्हें अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धन हानि का सामना भी इस दिन करना पड़ सकता है। इस दिन कोई भी फैसला सोच-समझकर करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। सेहत भी बिगड़ सकती है।

मिथुन वालों का होगा विवाद
इस राशि के लोगों का 24 सितंबर को किसी से विवाद हो सकता है, मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है। इस दिन आपके साथ कोई अपना व्यक्ति ही धोखा कर सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। संपत्ति को लेकर टेंशन बनी रहेगी। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे।

तुला वाले की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत 24 सितंबर को ज्यादा खराब हो सकती है, जिसके कारण इन्हें बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। बिजनेस-नौकरी की स्थिति डाउन रहेगी। संतान के कारण कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। पड़ोसियों से विवाद भी संभव है।

वृश्चिक वालों का मिलेगी असफलता
इस राशि के लोगों को 24 सितंबर को बड़ी असफलता का सामना करना पड़ेगा। किसी की बातों में आकर गलत निर्णय ले सकते हैं। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है, जिसके कारण किसी से पैसा उधार लेना पड़ेगा। परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है।

मीन वाले रहेंगे परेशान
इस राशि के लोग 24 सितंबर को ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। नौकरी में अधिकारी इनके काम से खुश नहीं रहेंगे, इन पर काम का दवाब बढ़ सकता है। बिजनेस में भी बड़ा नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में भूलकर भी इन्वेस्टमेंट न करें। संतान के कारण अपमान का सामना करना पड़ेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।



 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज