3 October 2024 का अनलकी राशिफल, कौन-सी 3 राशि वालों की बढ़ेगी परेशानी?

Published : Oct 02, 2024, 06:00 PM ISTUpdated : Oct 03, 2024, 10:54 AM IST
Unlucky-Rashifal_3-Oct-2024

सार

Unlucky Rashifal 3 October 2024: 3 अक्टूबर, गुरुवार को दिन 3 राशियों के लिए ठीक नहीं रहेगा। इनके साथ आज कोई धोखा हो सकता है। बिना सोचे-समझे अगर ये कोई भी काम करेंगे तो बाद में इन्हें पछताना पड़ेगा। 

Aaj Ki Unlucky Rashi 3 October 2024: 3 अक्टूबर, गुरुवार का दिन 3 राशि वालों के लिए बहुत परेशान करने वाला रहेगा। इनके जीवन में कईं नई समस्याएं आ सकती हैं। बिना किसी बात के किसी से विवाद हो सकता है। पैसों को लेकर कहासुनी की स्थिति बन सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मेष वाले का होगा अपमान
इस राशि के लोग 3 अक्टूबर, गुरुवार को किसी कारण से परेशान रहेंगे। किसी बात को लेकर समाज और परिवार में इनका अपमान हो सकता है। इनके मन में आत्महत्या जैसे गलत विचार भी आ सकते हैं। सेहत पहले से और ज्यादा बिगड़ सकती है। दूसरों के विवाद में आपका नाम आ सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। परिवार में किसी बात पर बड़ा क्लेश हो सकता है। बिना सोचे-समझें यदि कोई काम करेंगे परिणाम गलत होगा।

कर्क वालों को होगा नुकसान
इस राशि के लोगों को 3 अक्टूबर, गुरुवार को बिजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। कोई अपना व्यक्ति की धोखा दे सकता है। लव लाइफ की परेशानियां बढ़ सकती हैं। पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। नौकरी में अधिकारी आपसे किसी बात पर नाराज रहेंगे। परिवार में क्लेश की स्थिति बनेगी। बुरी खबर सुनकर आपकी टेंशन और भी बढ़ सकती है।

वृश्चिक वाले रहें सावधान
इस राशि के लोग आज सावधान रहें, दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। पति पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। कोई बड़ा खर्च सामने आने से बजट बिगड़ सकता है। इनवेस्टमेंट करने से बचें, नहीं तो भविष्य नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में टारगेट का प्रेशर बना रहेगा। दोस्तों से जुड़ी कोई बुरी खबर मिल सकती है। संतान को लेकर टेंशन बनी रहेगी।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज