किन 5 राशियों के लिए खराब रहेगा 4 अक्टूबर 2024 का दिन? पढ़ें अनलकी राशिफल

Published : Oct 03, 2024, 04:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_4-Oct-2024

सार

4 अक्टूबर, शुक्रवार का दिन 5 राशियों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं है। सेहत, धन और रिश्तों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें, किन राशियों को रहना होगा सावधान।

Aaj Ki Unlucky Rashi 4 October 2024: 4 अक्टूबर, शुक्रवार का दिन 5 राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। व्यर्थ के कामों में इनका समय बीतेगा। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। समझदारी से लिए गए निर्णय भी गलत साबित होंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

वृष वाले रहेंगे अनलकी
इस राशि के लोगों को 4 अक्टूबर, शुक्रवार को किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पैसा भी खर्च होगा और व्यवस्था भी बिगड़ सकती है, इससे आपका बजट बिगड़ सकता है। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है।

मिथुन वाले फसेंगे परेशानी में
इस राशि के लोग 4 अक्टूबर, शुक्रवार को किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। नौकरी में अधिकारी नाराज रहेंगे, काम का प्रेशर भी कुछ ज्यादा रहेगा। आप डिप्रेशन की स्थिति तक पहुंच सकते हैं। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। सोचे हुए काम अटक सकते हैं।

कन्या वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को 4 अक्टूबर, शुक्रवार को कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिसके कारण ये परेशान रहेंगे। नौकरी को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। किसी रिश्तेदार के कारण परिवार में तनाव रहेगा। बिजनेस की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

मकर वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कोई अनचाहा खर्चा इनका बजट बिगाड़ सकता है। नौकरी में टारगेट का प्रेशर आपको परेशान करता रहेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से घाटा होगा। बच्चों के कारण पड़ोसियों से विवाद की स्थित बनेगी। कोई निर्णय गलत साबित होगा।

कुंभ वालों का होगा विवाद
इस राशि के लोगों का 4 अक्टूबर को किसी से विवाद हो सकता है। मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है। वर्क प्लेस पर भी किसी नोंक-झोंक की स्थिति बन सकती है। बेकार के कामों में समय बीतेगा। जो चाहते हैं वो नहीं कर पाएंगे, जिससे मन में टीस बनी रहेगी।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज