किन 4 राशियों के लिए 5 अक्टूबर 2024 का दिन रहेगा अशुभ? पढ़ें अनलकी राशिफल

Published : Oct 04, 2024, 06:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_5-Oct-2024

सार

5 अक्टूबर, शनिवार का दिन मेष, कर्क, तुला और मीन राशि वालों के लिए परेशानी भरा हो सकता है। नौकरी-व्यापार में अड़चनें, पारिवारिक कलह और स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं।

Aaj Ki Unlucky Rashi 5 October 2024: 5 अक्टूबर, शनिवार का दिन 4 राशि वालों के लिए परेशान करने वाला रहेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में भी परेशानी वाली स्थिति बनी रहेगी। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मेष वाले रहेंगे सावधान
इस राशि के लोगों को 5 अक्टूबर, शनिवार को सावधान रहना होगा। इनके साथ घटना-दुर्घटना हो सकती है। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। परिवार में किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। इन्वेस्टमेंट से नुकसान होगा। सेहत को लेकर परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है। संतान के कारण परेशान रहेंगे।

कर्क वालों के अटकेंगे काम
इस राशि के लोगों के काम 5 अक्टूबर, शनिवार को अटक सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। कोई बुरी खबर सुनकर आपका टेंशन और ज्यादा बढ़ सकता है। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। नौकरी में परेशानी का अनुभव करेंगे।

तुला वालों को मिलेगी बेड न्यूज
इस राशि के लोगों को 5 अक्टूबर, शनिवार को कोई बुरी खबर मिलेगी, जिससे ये दिमागी तौर पर कुछ ज्यादा ही परेशान हो सकते हैं। आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छा नहीं है। आपका कोई निर्णय भविष्य के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है।

मीन वाले नौकरी से रहेंगे परेशान
इस राशि के लोग नौकरी के कारण परेशान रहेंगे। अधिकारी इन पर कुछ ज्यादा ही प्रेशर कर सकते हैं। बच्चों का विवाद बड़ा रूप ले सकता है। कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है जिसके कारण आपको बहुत दुख होगा। सेहत को लेकर परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Surya Gochar 2025: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, सूर्यदेव करेंगे मालामाल-हर काम में मिलेगी सक्सेस
Aaj Ka Rashifal 15 December 2025: किसे मिलेगी नौकरी-कौन रहें दुश्मनों से सावधान? जानें राशिफल से