August 2024 में किसे मिलेगी जॉब-कौन रहेगा परेशान? जानें मंथली राशिफल से

August 2024 Masik Rashifal: साल 2024 के आठवें महीने अगस्त में कईं ग्रह राशि बदलेंगे, जिसके असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2024?

 

Manish Meharele | Published : Jul 30, 2024 8:10 AM IST

Masik Rashifal August 2024: साल 2024 का आठवां महीना अगस्त कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहेगा तो कुछ राशि के लोगों के लिए ये महीना मुसीबत भरा रहेगा। इस महीने में सूर्य, चंद्रमा, मंगल, शुक्र और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों के राशि बदलने से सभी 12 राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ असर होगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2024…

मेष राशिफल अगस्त 2024 (Horoscope for Aries August 2024)
इस महीने नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय के नई स्त्रोत बनेंगे। क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो स्थितियां विपरीत हो सकती हैं। सुखद यात्रा के योग भी इस महीने में बन रहे हैं। बिजनेस में थोड़ा-बहुत नुकसान हो सकता है, जिसके कारण मन उदास रहेगा। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति सजग रहेंगे। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी।

Latest Videos

वृषभ राशिफल अगस्त 2024 (Taurus Horoscope August 2024)
महीने की शुरूआत शुभ रहेगी। आप अपने काम को ईमानदारी से करेंगे, जिससे ऑफिस में आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। महीने के बीच में धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस महीने अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। मकान या वर्क प्लेस बदलने का मूड होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले अटक सकते हैं। कोई गलत लेने से परेशानी होगी।

मिथुन राशिफल अगस्त 2024 (Gemini Horoscope August 2024)
महीने की शुरुआत का समय आपके फेवर में रहेगा। बिजी होने के बाद भी आप दोस्तों और परिवार के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय आप इस महीने ले सकते हैं। आपकी योग्यता लोगों के सामने आएगी, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक रूप से खींचतान की स्थिति बन सकती है। किसी को भूलकर भी पैसा उधार न दें।

कर्क राशिफल अगस्त 2024 (Cancer Horoscope August 2024)
इस महीने किसी मामले में आपकी उलझनें बढ़ सकती हैं। मन में कई तरह की शंकाएं आ सकती है। खर्च अधिक होगा, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। स्टूडेंट्स का ध्यान लक्ष्य से भटक सकता है। कोर्ट केस में उलझ सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने में संदेह है। हायर एज्युकेशन से जुड़े मामलों को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। बिजनेस पर ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह राशिफल अगस्त 2024 (Leo Horoscope August 2024)
इस महीने खर्च बढ़ सकता है और मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है। नौकरी या बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। शत्रु परास्त होंगे। पत्नी व बच्चों के साथ खरीदी करने जा सकते हैं। परिवार में किसी काम को लेकर आपकी आलोचना हो सकती है। काम में रुचि बढ़ेगी। इस महीने मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें।

कन्या राशिफल अगस्त 2024 (Virgo Horoscope August 2024)
इस महीने धार्मिक कामों में अधिक समय बीतेगा। वाहन थोड़ा संभालकर चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। आप किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। पुराने निवेश का फायदा इस समय मिल सकता है। प्रयासों के अनुरूप सफलता मिलने से खुशी होगी। परीक्षा परिणाम को लेकर मन में शंका बनी रहेगी। झूठ बोलकर आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।

तुला राशिफल अगस्त 2024 (Libra Horoscope August 2024)
इस महीने नौकरी में अधिकारी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए समय ठीक है। मनचाही जगह घूमने जा सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। खानपान में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील टूट सकती है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशिफल अगस्त 2024 (Scorpio Horoscope August 2024)
इस महीने जीवन साथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। आप किसी ठगी का शिकार हो सकते हैं। काम का बोझ भी इस समय ज्यादा रहेगा। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। अपनी मनपसंद जगह घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में खटास आ सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आने से बजट बिगड़ सकता है।

धनु राशिफल अगस्त 2024 (Sagittarius August 2024 Horoscope)
इस महीने आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही फल आपको मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा के योग भी इस महीने में बन रहे हैं। अपनी सूझबूझ से सभी समस्याओं का निराकरण करने में सक्षम रहेंगे। पैसों के मामले में होने के योग भी बन रहे हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

अगस्त मकर राशिफल 2024 (August Capricorn Horoscope 2024)
ये महीना मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। आपके पुराने मित्र इस समय काम आएंगे। आर्थिक रूप से पहले से बेहतर महसूस करेंगे। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिसके कारण आप परेशानी महसूस करेंगे। परिवार में किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। शुभ समाचार मिल सकता है।

अगस्त कुंभ राशिफल 2024 (August Aquarius Horoscope 2024)
किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका इस महीने आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव और अति व्यस्त होने के कारण आप थोड़े चिड़चिड़ा हो सकते हैं। अटके हुए कामों को नए सिरे से शुरू करने का मौका मिलेगा। मेहनत के बाद भी विद्यार्थियों को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। किसी मसले को लेकर असमंजस में फंस सकते हैं।

अगस्त राशिफल जुलाई 2024 (pisces horoscope August 2024)
इस महीने नौकरी और इंटरव्यू में निराशा हाथ लगेगी। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। धन संबंधी मामलों में गति आएगी। कुछ दिलचस्प लोगों से मुलाकात होगी जो भविष्य में आपके काम आएंगे। यात्रा के दौरान परेशानी का अनुभव करेंगे। आमदनी का नया स्त्रोत मिलने से खुशी होगी। पति पत्नी के बीच नोकझोंक की स्थिति बार-बार बनेगी।


ये भी पढ़ें-

Sawan 2024: शिवजी के वाहन हैं नंदी, इनके कान में क्या बोलते हैं भक्त?


कहां है वो ‘रहस्यमयी मंदिर’ है जो साल में सिर्फ एक दिन नागपंचमी पर ही खुलता है?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल