MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • कहां है वो ‘रहस्यमयी मंदिर’ है जो साल में सिर्फ एक दिन नागपंचमी पर ही खुलता है?

कहां है वो ‘रहस्यमयी मंदिर’ है जो साल में सिर्फ एक दिन नागपंचमी पर ही खुलता है?

Nag Panchami 2024: हमारे देश में कईं रहस्यमयी मंदिर हैं जो एक निश्चित समय पर ही खुलते हैं। ऐसा ही एक मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी है, जो साल में सिर्फ एक दिन नागपंचमी पर ही खुलता है। 

2 Min read
Manish Meharele
Published : Jul 30 2024, 10:18 AM IST| Updated : Aug 08 2024, 08:31 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
क्यों खास है उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मंदिर?
Image Credit : Getty

क्यों खास है उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मंदिर?

Mystery of Nagchandreshwar Temple Ujjain: मध्य प्रदेश का उज्जैन शहर अपने मंदिरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। देश भर में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में से तीसरा महाकालेश्वर यहीं पर है। महाकाल मंदिर के सबसे ऊपरी तल ुर स्थित है नागचंद्रेश्वर मंदिर। खास बात ये है कि ये मंदिर साल में सिर्फ एक दिन के लिए नागपंचमी पर ही खोला जाता है। हर साल नागपंचमी पर सबसे पहले पुजारी मंदिर के दरवाजे खोलते हैं और पूजा करते हैं। इसके बाद आम जनता यहां दर्शन करती है। नागपंचमी की रात फिर से इसे बंद कर दिया जाता है। आगे जानें क्यों खास है ये मंदिर…

24
तक्षक नाग करता है तपस्या
Image Credit : Social Media

तक्षक नाग करता है तपस्या

मान्यता है कि प्राचीन महाकाल वन में इसी स्थान पर तक्षक नाग ने शिवजी को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की थी। प्रसन्न होकर शिवजी ने उसे इसी स्थान पर रहने का वरदान भी दिया था। इसलिए ये कहा जाता है कि आज भी तक्षक नाग इसी स्थान पर गुप्त रूप से निवास करते हैं। तक्षक नाग प्रमुख नवनागों में से एक है। तक्षक के काटने से ही अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित की मृत्यु हुई थी।

34
अद्भुत है नागचंद्रेश्वर की ये प्रतिमा
Image Credit : Social Media

अद्भुत है नागचंद्रेश्वर की ये प्रतिमा

नागचंद्रेश्वर मंदिर में स्थापित शिवजी की प्रतिमा अति दुर्लभ है क्योंकि इस प्रतिमा में शेषनाग पर शिवजी और देवी पार्वती विराजमान है। प्रतिमा में इन दोनों के अलावा इनके वाहन नंदी और शैर भी दिखाई देते हैं। एक ही पत्थर पर बनाई गई ये प्रतिमा मराकालीन कला का अद्भुत उदाहरण है। ऐसा भी कहते हैं कि जिन लोगों को कालसर्प दोष है, वे यदि इस प्रतिमा के दर्शन कर लें उनकी परेशानी दूर हो जाती है।

44
कब है नागपंचमी 2024? (Kab Hai Nag Panchami)
Image Credit : Social Media

कब है नागपंचमी 2024? (Kab Hai Nag Panchami)

धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पचंमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 9 अगस्त, शुक्रवार को है, इसलिए इसी दिन ये पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सिद्ध, साध्य और अमृत नाम के 3 शुभ योग भी बनेंगे, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।


ये भी पढ़ें-

कब है Nag Panchami 2024, कैसे करें पूजा? जानें मुहूर्त-मंत्र, आरती


Sawan 2024: शिवजी के वाहन हैं नंदी, इनके कान में क्या बोलते हैं भक्त?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved