Budh Gochar 2023: 68 दिनों तक मेष राशि में रहेगा बुध ग्रह, 2 राशि वाले रहें सावधान-5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Published : Mar 27, 2023, 10:07 AM IST
Budh-Gochar-2023-effect-on-zodiacs

सार

बुध ग्रह 31 मार्च को राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा। बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। 

उज्जैन. चंद्रमा के बाद अगर कोई ग्रह सबसे तेज गति से राशि बदलता है तो वह है बुध। ये ग्रह हर 23 दिन में राशि परिवर्तन करता है। वर्तमान में ये ग्रह मीन राशि में है, जो 31 मार्च को मेष राशि में चला जाएगा। मेष राशि में बुध ग्रह 7 जून तक रहेगा यानी 2 महीने से अधिक समय तक। इस दौरान बुध ग्रह पहले वक्री होगा और फिर मार्गी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध के इतने लंबे समय तक एक ही राशि में रहने को अतिचारी अवस्था कहते हैं। बुध के राशि बदलने से सभी 12 राशियों पर इसका असर होगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा बुध का राशि परिवर्तन…

इन 5 राशियों के लिए शुभ
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, बुध के मेष राशि में प्रवेश करने से 5 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। ये राशिया हैं- मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन। बुध के शुभ प्रभाव से इन राशियों के लोगों को नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। पुराने इन्वेस्टमेंट से फायदा होगा और नए इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय ठीक है। किसी बड़े काम की योजना इस दौरान बन सकती है।

ये 2 राशि वाले रहें सावधान
बुध के राश परिवर्तन से वृष और मकर राशि वाले लोगों को सावधान रहना होगा। इस समय इन्हें पैसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इनकी सेविंग खत्म हो सकती है और किसी से पैसा उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। इन राशि वाले इस समय इन्वेस्टेंट भूलकर भी न करें। सेहत को लेकर भी इन्हें सावधान रहना होगा। कोई भी लेन-देन करें तो उससे संबंधित लिखा-पढ़ी जरूर करें। नौकरी में स्थानांतरण भी हो सकता है।

इन 5 राशि वालों के लिए सामान्य
मेष, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन सामान्य फल देने वाला रहेगा। इन राशि वालों के जीवन की भागदौड़ अधिक हो सकती है, लेकिन इन्हें इसका फायदा भी होगा। सेहत से जुड़ी हल्की-फुल्की परेशानी हो सकती है, लेकिन ये ज्यादा बड़ी समस्या नहीं होगी। कुल मिलाकर ये समय इन 5 राशि वालों को लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Ram Navami 2023: 300 से ज्यादा भाषाओं में लिखी गई है राम कथा, कौन-सी रामायण सबसे ज्यादा प्रचलित है?


Hanuman Jayanti 2023 Date: कब मनाया जाएगा हनुमान जयंती पर्व? जानें सही डेट, शुभ योग और इनके जन्म की कथा


Traditions of Navratri: क्या आप जानते हैं नवरात्रि में क्यों करते हैं उपवास, क्यों बोते हैं जवारे, देवी के मंदिर पहाड़ों पर ही क्यों?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज