Budh Gochar 2024: बुध चलेगा उल्टी चाल, 4 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन

Published : Nov 26, 2024, 10:13 AM IST
Budh-Gochar-2024-Rashifal

सार

Budh Gochar 2024: हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह हैं, बुध भी इनमें से एक है। बुध को सौरमंडल का राजकुमार भी कहा जाता है। ये ग्रह 26 नवंबर को वृश्चिक राशि में वक्री हो रहा है, जिसका असर कईं राशियों पर निगेटिव रूप में देखने को मिलेगा। 

Budh Vakri 2024 Rashifal: बुध ग्रह हमारे सौर मंडल के प्रमुख ग्रहों में से एक है। वर्तमान में ये ग्रह वृश्चिक राशि में स्थित है, जो मंगल के स्वामित्व की है। 26 नवंबर को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में वक्री होगा यानी उल्टी चाल से चलने लगेगा। बुध ग्रह की ये स्थिति 16 दिसंबर तक रहेगी। इस दौरान कुछ दिनों तक बुध ग्रह अस्त भी रहेगा। बुध की इस बदलती स्थिति का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर होगा। इनमें से कुछ पर इसका बहुत ही ज्यादा निगेटिव असर होगा। जानें कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

वृष राशि वाले फसेंगे परेशानी में

बुध के वक्री होने से इस राशि के लोगों की परेशानी अचानक बढ़ सकती है। नौकरी-बिजनेस में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ के विवादों में आपका नाम आ सकता है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि कम हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा नहीं है, इन्हें मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।

कन्या वालों को होगी धन हानि

बुध के वक्री और अस्त होने के कारण कन्या राशि वालों को धन हानि हो सकती है। उधार दिया पैसा डूब सकता है। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। इस समय कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

धनु वालों को मिलेगी बुरी खबर

इस राशि के लोगों को बुध के निगेटिव इफेक्ट के कारण कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिससे इनकी चिंता और भी बढ़ सकती है। दूसरों के मामले में दखल देना भारी पड़ सकता है। पुश्तैनी संपत्ति के मामलों में हार का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है।

मीन वालों की बिगड़ेगी सेहत

इस राशि के लोगों की सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। नौकरी में अधिकारी आपको परेशान करेंगे। टारगेट पूरे न होने के कारण नौकरी जाने का खतरा भी बना हुआ है। इस समय किसी भी तरह का कोई इन्वेस्टमेंट न करें, नहीं तो इसमें आपका नुकसान ही होगा।


ये भी पढ़ें-

मंगल की वक्री चाल से इन 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ


मूलांक 3 वालों पर बरसता है धन और यश, जानें इनकी खासियतें


डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित है। यह जानकारी आप तक पहुँचाना हमारा उद्देश्य है। यूजर्स इसे केवल सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज