Budh Grah Uday 2023: बुध ग्रह को सौर मंडल का युवराज कहा जाता है। ये ग्रह वर्तमान में मेष राशि में है। बुध ग्रह पिछले काफी समय से अस्त था जो 11 मई को पुन: उदय हो चुका है। ये ग्रह अभी वक्री अवस्था में है यानी उल्टी चाल रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी 9 ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलते हैं। इनमें से कुछ ग्रह समय-समय पर उदय-अस्त और मार्गी-वक्री होते रहते हैं। बुध ग्रह भी इनमें से एक है। (Budh Grah Uday 2023 Rashifal) इस ग्रह को सौर मंडल का राजकुमार कहा जाता है। बुध ग्रह पिछले काफी समय से अस्त था जो 11 मई को पुन: उदय हो चुका है। हालांकि अलग-अलग पंचांग में बुध के उदय होने के समय में मत भिन्नता है। बुध के उदय होने से कुछ राशियों पर इसका शुभ प्रभाव होगा। आगे जानिए इन राशियों के बारे में…
25
मिथुन राशि
बुध ग्रह का उदय इस राशि के ग्यारहवें भाव में होगा, जो कि लाभ भाव है। यानी इस राशि के लोगों को बिजनेस-नौकरी आदि क्षेत्रों में जमकर मुनाफा होने वाला है। पुराना अटका हुआ धन भी इस समय प्राप्त हो सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय अनुकूल है। इनके बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। दोस्तों और परिजनों का साथ मिलेगा, जिससे लाभ की स्थिति बनेगी।
35
सिंह राशि
इस राशि से नौवें स्थान पर बुध उदय होगा, जो कि भाग्य का भाव है। बुध ग्रह के उदय होने से इस राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। अटके हुए काम पूरे होंगे। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकता हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना होगा, जिससे आनंद की प्राप्ति होगी। मीडिया और लेखन से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा।
45
कन्या राशि
इस राशि में बुध उच्च की स्थिति में रहता है। बुध के उदय होने से इस राशि वालों को भी शुभ फलों की प्राप्ति होगी। परिवार में कोई मांगलिक प्रसंग हो सकता है। नया सदस्य परिवार में आने से खुशियां प्राप्त होंगी। बिजनेस में अचानक कोई बड़ी डील हो सकती है। पुराना कर्ज उतर जाएगा। समय अनुकूल रहेगा। शुभ फलों की प्राप्ति होगी। वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी।
55
कुंभ राशि
बुध देव का उदय इस राशि से तीसरे भाव में होगा जो तर्क शक्ति का भाव है। इस राशि वाले जो लोग लेखन और वाणी के माध्यम से अपनी आजीविका चला रहे हैं, उन्हें विशेष लाभ की स्थिति बनेगी। अन्य लोगों के लिए भी ये समय अपेक्षाकृत ठीक रहेगा। ऑफिस में अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे। बिजनेस में फायदा होगा। अटके हुए कामों में गति आएगी।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।