Surya Gochar 2023: सूर्य एक राशि में 30 दिन रहता है, इसके बाद राशि क्रम में आगे बढ़ता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है। इसे सौर मंडल का राजा भी कहते हैं। सूर्यदेव को धर्म ग्रंथों में प्रत्यक्ष देवता भी कहा गया है।
सूर्य एक साल में 12 बार राशि बदलता है। ये ग्रह एक राशि में अधिकतम 30 दिन और कुछ घंटे रहता है। इस तरह ये 365 दिनों में एक राशि क्रम पूरा करता है। सूर्य जब भी राशि बदलता है तो इसे संक्रांति कहते हैं। (Surya Rashifal 2023) धर्म ग्रंथों में इस खगोलीय घटना को पर्व कहा गया है। वर्तमान में सूर्य मेष राशि में स्थित है। ये ग्रह 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा, मगर 4 राशियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
25
वृषभ राशि
सूर्य इसी राशि में 30 दिन तक रहेगा, जिससे इस राशि के लोगों को जबरदस्त फायदा होने के योग बन रहे हैं। इस राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ के योग भी बनेंगे। नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं, युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है।
35
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं और वृषभ राशि में होने पर वे दसवें भाव में आ जाएंगे। सूर्य की ये स्थिति इस राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाली रहेगी। इन्हें नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत सामान्य रहेगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
45
कन्या राशि
इस राशि से नौवें भाव में सूर्य का गोचर होगा जो कि शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में बेहतर मौके मिलेंगे, जो इन्हें ऊंचे पद पर ले सकते हैं। इन्हें धर्म-कर्म में रुचि जागेगी। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार में हर कोई आपकी बात मानेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं।
55
मकर राशि
इस राशि के लोगों को भी सूर्य के राशि परिवर्तन से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी। कोई ऐसी घटना होगी जो आपकी लाइफ को ऊंचे स्तर पर ले जाएगी। अगर किसी बीमारी से परेशान हैं तो उससे भी राहत मिलेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को विशेष फायदा होने के योग बन रहे हैं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।