Shukra Rashifal May 2023: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का विशेष महत्व है। इस ग्रह के शुभ प्रभाव से ही जीवन में सुख-संपत्ति और ऐशो-आराम मिलता है। प्रेम का कारक भी यही ग्रह है। 2 मई को ये ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह हर 23 दिन में राशि बदलता है। ये ग्रह 2 मई, मंगलवार को वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, जहां ये 30 मई तक रहेगा। मिथुन राशि में मंगल पहले से स्थित है। (Shukra Rashifal May 2023) इस तरह मिथुन राशि में शुक्र और मंगल की युति कुछ दिनों तक रहेगी। शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। आगे जानिए किन राशियों की शुक्र के राशि परिवर्तन से किस्मत चमकने वाली है…
26
मेष राशि
इस राशि के लोगों को शुक्र के राशि परिवर्तन से शानदार फायदा होने के योग बन रहे हैं। अटका हुआ पैसा मिल सकता है, साथ ही साथ पैतृक संपत्ति मिलने के योग इस समय बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। पति-पत्नी की गलतफहमी दूर होगी और पुरान विवाद भी समाप्त होंगे। बिजनेस के लिए भी समय अनुकूल है।
36
मिथुन राशि
इस राशि में शुक्र ग्रह प्रवेश करने वाला है। इन राशि के लोगों की लव लाइफ ठीक रहेगी और नए प्रेम प्रसंग बन सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। बिजनेस में चली आ रही समस्याओं का निदान होगा। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।
46
सिंह राशि
इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलेगा। वर्क प्लेस पर सभी लोग इनके काम से खुश रहेंगे। अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। लव लाइफ की परेशानियां दूर होंगी। स्त्री सुख मिलेगा। परिवार के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा।
56
तुला राशि
लंबे समय से अटका हुआ पैसा इस दिन मिल सकता है। बिजनेस के लिए की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस के लिए भी समय अनुकूल है। जो लोग विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे हैं उनके लिए भी ये समय अनुकूल फल देने वाला रहेगा।
66
मीन राशि
ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा और साथ ही आर्थिक फायदा भी होगा। मांगलि कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा, जहां खूब आवभगत होगी। मनचाहा भोजन मिलेगा। स्त्री सुख में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कोई नई संपत्ति या वाहन भी इस समय खरीद सकते हैं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।