Mangal Gochar May 2023: मंगल नवग्रहों में से एक है। ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है। इस ग्रह को सौर मंडल का सेनापति भी कहा जाता है। इस ग्रह का स्वभाव अत्यंत उग्र और क्रोधी है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। कोई ग्रह ढाई दिन में तो ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। मंगल ग्रह भी इनमें से एक है। ये ग्रह 45 दिन तक एक राशि में रहता है और इसके बाद राशि क्रम में आगे बढ़ता है। समय-समय पर ये मार्गी और वक्री भी होता रहता है। (Mangal Gochar May 2023) वर्तमान में ये ग्रह मिथुन राशि में है। 10 मई को मंगल राशि बदलकर वृश्चिक में प्रवेश कर जाएगा। मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 4 राशि वालों पर इसका सबसे अधिक शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
25
मेष वालों को मिलेगी सफलता
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह ही है। इस राशि के लोगों को मंगल के राशि परिवर्तन से बहुत ही शुभ फलों की प्राप्ति होगी। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। अटके हुए कामों में गति आएगी। बिनजेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। नौकरी में टारगेट पूरे होंगे, जिससे अधिकारी भी खुश रहेंगे। परिजनों का भी पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।
35
कर्क वालों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
10 मई को इसी राशि में मंगल ग्रह प्रवेश करेगा। मंगल के राशि में आने से इस राशि के लोगों में उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी इस समय बन रहे हैं। बिजनेस में फायदेमंद डील हो सकती है। नया वाहन लेने का सोच रहे हैं तो समय शुभ है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद और जिम्मेदारी मिल सकती है।
45
कन्या वालों को संपत्ति से होगा फायदा
इस राशि के एकादश भाव में मंगल का गोचर होगा। इस राशि के लोगों को जमीन-जायदाद से फायदा होगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग भी बनेंगे। जो लोग रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े हैं, उनके लिए ये समय बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरीपेशा वालों के लिए भी ये समय ठीक रहेगा। सेहत में सुधार होगा। पिता और भाइयों से आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होगा।
55
कुंभ वालों का हो सकता है प्रमोशन
इस राशि वालों के लिए मंगल का गोचर छठे भाव से होगा। ये स्थिति शुभ फल देने वाली है। इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग इस समय बन रहे हैं। हालांकि कुछ लोग आपकी तरक्की में बाध डालने की प्रयास जरूर करेंगे, लेकिन वे सफल नहीं हो पाएंगे। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे अचल संपत्ति खरीद सकते हैं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।