Shadashtak Yog 2023: 10 मई से मंगल मिथुन से निकलकर कर्क राशि में आ चुका है। ऐसा होते ही शनि मंगल का षडाष्टक योग बन चुका है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बहुत ही अशुभ माना गया है। इसका अशुभ प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी लोगों पर होगा।
ज्योतिष शास्त्र में कई अशुभ योगों के बारे में बताया गया है, षडाष्टक योग (Shadashtak Yog 2023) भी इनमें से एक है। 10 मई को मंगल ग्रह राशि बदलकर मिथुन से कर्क में आ चुका है। इस समय शनि कुंभ राशि में है। मंगल इस समय शनि से राशि क्रम में छठे स्थान पर है। ऐसा होने से षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। ये अशुभ योग 30 जून तक रहेगा। शनि मंगल का षडाष्टक योग अत्यंत कष्ट देने वाला माना गया है क्योंकि ये दोनों ही क्रूर ग्रह ही श्रेणी में आते हैं। इसका अशुभ प्रभाव 4 राशि वालों पर विशेष रूप से देखने को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
25
कर्क राशि
इस राशि के लोगों पर शनि-मंगल के षडाष्टक योग का अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इन्हें इस समय अतिरिक्त सावधानी रखने की जरूरत है। पैसों के लेन-देन में नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। अगर इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच रहे हैं तो इस समय भूलकर भी ये काम न करें। पारिवारिक कलह भी सबके सामने आ सकती है।
35
सिंह राशि
शनि मंगल के षडाष्टक योग से इस राशि के लोगों की परेशानियां अचानक बढ़ सकती है। कोई कानूनी मामलों में उलझा सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। सेहत को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है।
45
धनु राशि
इस राशि के लोगों को अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। इन्हें मानसिक तनाव हो सकता है, जिसके चलते डॉक्टरों की सलाह लेनी पड़ सकती है। इन्वेस्टमेंट के मामलों में हर काम सोच-समझकर करना चाहिए। कोई अपना ही व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा डूब सकता है।
55
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को षडाष्टक योग के चलते चोट लगने का भय है। इन्हें वाहन सावधानी से चलाना होगा। रिस्क वाले कामों से भी इन्हें बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में परेशानी होगी। संतान को लेकर अपमान का सामना करना पड़ सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां बनी रहेंगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।