Budh Vakri Rashifal 2023: 15 मई तक बुध रहेगा वक्री, इन 4 राशि वालों को होगा धन लाभ-नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Published : Apr 21, 2023, 03:19 PM IST
Budh-Vakri-Rashifal-2023

सार

Budh Vakri Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, समय-समय पर हर ग्रह राशि बदलता है और वक्री व मार्गी भी होता है। इसी क्रम में 21 अप्रैल, शुक्रवार को बुध ग्रह मेष राशि में वक्री हो चुका है। 15 मई तक ये ग्रह इसी अवस्था में रहेगा। 

उज्जैन. हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह है। इन ग्रहों के पास अलग-अलग पद है। बुध ग्रह को सौरमंडल का राजकुमार कहा जाता है। ये ग्रह तर्क और बुद्धि का प्रतीक है। चंद्रमा के बाद बुध सबसे तेजी से राशि बदलने वाला ग्रह है। (Budh Vakri Rashifal 2023) 21 अप्रैल, शुक्रवार को बुध ग्रह मेष राशि में वक्री हो चुका है। बुध ग्रह की ये स्थिति 15 मई तक रहेगी। बुध ग्रह के वक्री होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। 4 राशि वालों को इसका सबसे अधिक शुभ फल मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

मेष राशि
बुध के वक्री होने से इस राशि वालों को कईं मामलों में सफलता प्राप्त होगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं, साथ ही साथ इंक्रीमेंट भी होगा। बिजनेस में कोई बड़ी फायदेमंद डील हो सकती है। सेहत से जुड़े मामलों में भी आराम मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके बहुत काम आएगी।

सिंह राशि
इस राशि के लोगों को बुध के वक्री होने से किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी क्षमता दिखाने का पूरा-पूरा मौका मिलेगा। बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। वर्कप्लेस पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। समय आपके पक्ष का बना हुआ है। सेहत भी ठीक रहेगी।

तुला राशि
इस राशि के लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। विवाह योग्य लड़के-लड़कियों के लिए मनचाहे रिश्ते आ सकते हैं। बिजनेस का विस्तार होगा। नौकरी में टारगेट पूरे होने से सैलरी में इजाफा होगा। अतिरिक्त आमदनी होने के योग भी इस समय बन रहे हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। पुराने रोगों में आराम मिलेगा।

धनु राशि
अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय पर पूरे होंगे। साझेदारी के काम में फायदा मिलेगा। विदेश जाने के योग भी इस समय बन रहे हैं। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। परिवार में कोई कार्य हो सकता है।



ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को, राशि अनुसार शॉपिंग से मिलेंगे शुभ फल, जानें क्या खरीदें?


Parshuram Jayanti 2023: परशुराम जयंती 22 अप्रैल को, क्यों लिया भगवान विष्णु ने ये अवतार? जानें पूजा विधि व शुभ मुहूर्त


Akshaya Tritiya 2023 Shubh Muhurat: अक्षय तृतीया पर 7 शुभ योग, ग्रहों की स्थिति भी रहेगी शुभ, जानें खरीदी के श्रेष्ठ मुहूर्त?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज