Akshaya Tritiya Rashi Anusar Upay: इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल, शनिवार को मनाया जाएगा। ये दिन खरीदी के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन अगर राशि अनुसार खरीदी की जाए तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

उज्जैन. वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 22 अप्रैल, शनिवार को है। इस दिन सौभाग्य, आयुष्मान, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि आदि कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। (Akshaya Tritiya Rashi Anusar Upay) ये दिन खरीदी के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई कोई भी चीज लंबे समय तक उपयोग में बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि लाती है। आगे जानिए अक्षय तृतीया पर आप राशि अनुसार क्या खरीद सकते हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि
इस राशि के लोग अक्षय तृतीया पर चांदी खरीद सकते हैं। इससे इनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। इससे संचित धन में वृद्धि होती है। इन्वेस्मेंट के लिए भी ये दिन शुभ है।

वृषभ राशि
अक्षय तृतीया इस राशि के लोग कोई भी मूल्यवान धातु खरीद सकते हैं। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं। इस राशि का स्वामी शुक्र है जो सुख, संपन्नता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों को सोने के आभूषण खरीदने चाहिए और हरे रंग का घरेलू सामान खरीदना उनके लिए फलदायी रहेगा क्योंकि ये बुध का रंग है।

कर्क राशि
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोगों को आखा तीज पर चांदी के आभूषण खरीदना चाहिए। चांदी का श्रीयंत्र खरीदकर अपनी तिजोरी में रखने से भी इन्हें फायदा होगा।

सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव है। इस राशि को तांबा और सोना खरीदना श्रेष्ठ रहेगा। अक्षय तृतीया तांबे के बर्तन और सोने की वस्तु खरीदने से इन पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध है जो कांसा का प्रतिनिधि है। इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया पर कांसे या हाथी-दांत से बनी चीजों की खरीदी करनी चाहिए। कांसा में निवेश भी कर सकते हैं।

तुला राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग इलेक्ट्रानिक चीजें और सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं। इससे सुख समृद्धि मिलेगी और माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया पर सोना और पीतल खरीदना चाहिए। अचल संपत्ति जैसे फ्लैट, प्लॉट या मकान भी खरीद सकते हैं या निवेश कर सकते हैं।

धनु राशि
इस राशि का स्वामी गुरु है। अक्षय तृतीया पर इस राशि के लोग सोना खरीदें तो शुभ रहेगा। सोने में निवेश भी कर सकते हैं। पीले चीजें जैसे हल्दी आदि में खरीदना भी शुभ रहेगा।

मकर राशि
इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोग इलेक्ट्रानिक चीजें जैसे टीवी, फ्रीज, एलसीडी आदि अक्षय तृतीया पर खरीद सकते हैं। इससे शनिदेव का आशीर्वाद इन पर बना रहेगा।

कुंभ राशि
इस राशि का स्वामी भी शनि है। इस राशि के लोग चांदी या स्टील से बनी चीजें खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट के लिए भी दिन अच्छा है। वाहन खरीदने के लिए भी ये दिन शुभ है।

मीन राशि
इस राशि का स्वामी गुरु है। अक्षय तृतीया पर ये लोग चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदें। चांदी मीन राशि वालों के लिए शुभ धातु मानी गयी है। इससे इन पर कुबेर देवता की कृपा बनी रहेगी।



ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये 5 चीजें, जानें कारण?


Parshuram Jayanti 2023: परशुराम जयंती 22 अप्रैल को, क्यों लिया भगवान विष्णु ने ये अवतार? जानें पूजा विधि व शुभ मुहूर्त


Akshaya Tritiya 2023 Shubh Muhurat: अक्षय तृतीया पर 7 शुभ योग, ग्रहों की स्थिति भी रहेगी शुभ, जानें खरीदी के श्रेष्ठ मुहूर्त?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।