MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Akshaya Tritiya 2023 Shubh Muhurat: इन शुभ मुहूर्त में करें अक्षय तृतीया की खरीदी, ये 7 योग घर लाएंगे सुख-समृद्धि

Akshaya Tritiya 2023 Shubh Muhurat: इन शुभ मुहूर्त में करें अक्षय तृतीया की खरीदी, ये 7 योग घर लाएंगे सुख-समृद्धि

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है यानी इस दिन बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल, शनिवार को मनाया जाएगा।  

3 Min read
Manish Meharele
Published : Apr 20 2023, 03:59 PM IST| Updated : Apr 22 2023, 08:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त...
Image Credit : Getty

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त...

अक्षय तृतीया पर खरीदी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदी गई चीजें लंबे समय तक उपयोग में बनी रहती हैं और घर में सुख-समृद्धि भी लाती हैं। इस सोना खरीदने का महत्व सबसे अधिक बताया गया है। (Akshaya Tritiya 2023 Shubh Muhurat) इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। आगे जानिए अक्षय तृतीया पर कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं और खरीदी के शुभ मुहूर्त…

25
इन 7 शुभ योगों में मनाई जाएगी अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2023 Shubh Yog)
Image Credit : Getty

इन 7 शुभ योगों में मनाई जाएगी अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2023 Shubh Yog)

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 22 अप्रैल को सुबह 11.24 तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा और इसके बाद रोहिणी। शनिवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा आयुष्मान, सौभाग्य, त्रिपुष्कर, सवार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 5 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। इतने सारे शुभ योगों में की गई खरीदी लंबे समय तक सुख-समृद्धि देगी।

35
ग्रहों की स्थिति भी रहेगी शुभ
Image Credit : Getty

ग्रहों की स्थिति भी रहेगी शुभ

इस बार अक्षय तृतीया पर ग्रहों की स्थिति भी बहुत शुभ रहेगी। इस दिन कई ग्रह स्वराशि में कई उच्च राशि में रहेंगे। पं. द्विवेदी के अनुसार, 22 अप्रैल शनि अपनी स्वराशि कुंभ में रहेगा, वहीं सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में रहेगा। शुक्र भी अपनी स्वराशि वृषभ में रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति बहुत ही शुभ फल देने वाली रहेगी। खरीदी के लिए ये दिन बहुत ही खास रहेगा।

45
सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya Gold purchase Time)
Image Credit : Getty

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya Gold purchase Time)

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का सबसे अधिक महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोना गुरु ग्रह की धातु है। मान्यता के अनुसार, अक्षय तृतीया पर खरीदा गया सोना घर-परिवार में सुख-समृद्धि लाता है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 22 अप्रैल की सुबह 07:49 से 23 अप्रैल की सुबह 05:48 तक रहेगा। यानी अक्षय तृतीया पर पूरे दिन सोना खरीदा जा सकता है।

55
अक्षय तृतीया पर खरीदी के अन्य शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2023 Shopping Muhurat)
Image Credit : Getty

अक्षय तृतीया पर खरीदी के अन्य शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2023 Shopping Muhurat)

अक्षय तृतीया पर कपड़े, इलेक्ट्रानिक्स आइटम, कपड़े, बर्तन आदि चीजें भी खरीदी जा सकती है। इनके अलावा शोपीस, चांदी, रत्न आदि खरीदना भी शुभ रहता है। इस दिन खरीदी के अन्य शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं-
- सुबह 07:49 से 09:04 तक
- दोपहर 12:20 से शाम 05:13 तक
- शाम 06:51 से रात 08:13 तक


ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदते हैं सोना? खरीदें तो घर लाकर इस विधि से पूजा भी करें


Akshaya Tritiya 2023: 4 शुभ योगों में मनाया जाएगा अक्षय तृतीया पर्व, जानें पूजा विधि और खरीदी के शुभ मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved