Kark Rashifal 2026: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

Published : Nov 04, 2025, 06:15 AM IST

Kark Rashifal 2026: राशि चक्र की चौथी राशि है कर्क। इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। जिन लोगों का नाम ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे और डो अक्षर से शुरू होता है, वे कर्क राशि के होते हैं। ऐसे लोग बदला लेने में माहिर होते हैं।

PREV
113
कर्क राशि के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?

Cancer Yearly Horoscope 2026: गणेशजी कहते हैं कि वर्ष 2026 कर्क राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। साल के मध्य में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग इनका फायदा भी उठा सकते हैं। साल का मध्य थोड़ा ठीक रहेगा वहीं अंत में कोई बड़ा धन लाभ इन्हें हो सकता है। इस साल ये बिजनेस में बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारुवाला से जानें कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026…


ये भी पढ़ें-
Vrishbah Rashifal 2026: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

213
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2026? (Horoscope for Cancer January 2026)

इस महीने मांगलिक उत्सव जैसे विवाह, सगाई आदि में जाने का मौका मिलेगा। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। आय के मामलों में स्थिति चिंताजनक हो सकती है।जीवनसाथी के साथ रिश्ते मज़बूत होंगे। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिल सकती है। बिजनेस में पैसों के लेन-देन में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। इस महीने पेट और गले से जुड़ी समस्याएँ आपको परेशान कर सकती हैं। खान-पान पर खास नियंत्रण रखें।


ये भी पढ़ें-
Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

313
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? (Horoscope for Cancer February 2026)

इस महीने आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। वर्क प्लेस पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। पिता से किसी बात पर हल्का विवाद हो सकता है लेकिन बाद में सब ठीक होगा। किसी कठिन यात्रा पर जाने के योग बनेंगे लेकिन आप सकुशल लौट कर आएंगे। आमदनी अच्छी रहेगी और बिजनेस में उन्नति होती रहेगी। नए लोगों से संपर्क काम आएगा। घर के लिए खरीदी कर सकते हैं। थोड़ा समय मौज-मस्ती में भी गुजरेगा। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।

413
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026? (Horoscope for Cancer March 2026)

इस राशि वालों की आमदनी में कमी आ सकती है। नौकरी में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संतान से सुख मिलने के योग बन रहे हैं। बेरोज़गारों की नौकरी की तलाश पूरी होगी। जमीन-जायदाद से फायदा होगा। वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो चोट लग सकती है। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। नए बिजनेस का प्लान इस समय न बनाएं नही तो बाद में परेशानी होगी। खान-पान में की गई किसी भी तरह की लापरवाही आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा सकती है।

513
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2026? (Horoscope for Cancer April 2026)

इस राशि के लोग इस महीने नया वाहन खरीद सकते हैं। अगर किसी बैंक से लोने लेने की सोच रहे हैं तो आपका ये काम आसानी से हो जाएगा। आपको अपने कीमती सामान की सुरक्षा करनी चाहिए। किसी भी नई जगह पर निवेश करने से बचें। यात्रा में परेशानी का अनुभव होगा। सरकारी कामों में रुकावटें आएंगी। संतान से सुख मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों को कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपकी कोई गुप्त बात पार्टनर को पता चल सकती है। इस महीने आपका स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर रहेगा।

613
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2026? (Horoscope for Cancer May 2026)

इस राशि के लोगों को इस महीने बड़ा धन लाभ हो सकता है लेकिन इन्हें अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। इनके लिए सभी निर्णय सही साबित होंगे। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। क्रोध की अधिकता इनका कोई काम बिगाड़ भी सकती है। जीवनसाथी से गलतफहमियाँ दूर होंगी और सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक दृष्टि से समय थोड़ा कठिन हो सकता है। अगर आप विदेश में नौकरी करना चाहते हैं तो इस महीने अपने प्रयास तेज़ कर दें। महीने के अंत में आप कमजोरी महसूस करेंगे।

713
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2026? (Horoscope for Cancer June 2026)

इस महीन मशीनरी और वाहन आदि के रखरखाव पर कुछ खर्च हो सकता है। महीने के बीच में धन का आगमन होता रहेगा। इस महीने पुराने विवाद सुलझ सकते हैं, लेकिन आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको अंदर से खुश कर सकती है। संतान पक्ष से कष्ट हो सकता है। दंपत्ति के बीच कुछ विवाद होने की संभावना है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण में होने से बचें। नौकरी में डिमोशन होने के योग हैं। रक्त संबंधी कोई रोग हो सकता है। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।

813
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026? (Horoscope for Cancer July 2026)

इस महीने आपके विरोधी प्रबल हो सकते हैं लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। कार्यों में बाधाएँ आएंगी, लेकिन समय पर हो जाएंगे। यात्रा कठिन हो सकती है। आपको अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। मानसिक चिंताएँ बनी रहेंगी। आप अकेलापन महसूस करेंगे। व्यवसाय में साझेदारों या कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिए भी समय थोड़ा कठिन है। पुराने रोग उभर सकते हैं। मानसिक तनाव और थकान के कारण आप थोड़ा निराश और कमज़ोर महसूस कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले और उलझ सकते हैं।

913
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2026? (Horoscope for Cancer August 2026)

इस राशि के लोग किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। महिलाओं के लिए ये समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। पुश्तैनी ज़मीन से लाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा। बिजनेस-नौकरी में नए संपर्क बनेंगे। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। किसी खास काम से आपको खुशी मिलेगी। माता-पिता के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे। लव लाइफ आपके अनुकूल रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट भी मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए समय हर तरह से समय अनुकूल है। पुराने रोगों में भी आराम मिलेगा।

1013
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2026? (Horoscope for Cancer September 2026)

इस राशि के लोगों को संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। प्रतिष्ठित लोगों से मेल मुलाकात होगी। बिजनेस से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी और सफलता भी मिलेगी। नई संपत्ति खरीदने का विचार मन में आ सकता है। प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा। बिजनेस में अच्छा लाभ होगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। अगर आप शुगर, हृदय या रक्तचाप के मरीज हैं, तो विशेष ध्यान रखें। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए ये महीना पहले से अच्छा साबित होगा।

1113
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2026? (Horoscope for Cancer October 2026)

इस महीने आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। कुछ कामों में परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर वैचारिक तनाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा संतान आपकी कही हर बात मानेगी। नौकरी में कुछ लोग आपको उपहार भी देंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। बिजनेस में कोई नया प्रस्ताव आपको मिल सकता है। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी। महीने की शुरुआत नौकरी के लिए तनावपूर्ण हो सकती है। काम के तनाव के कारण आपकी मानसिक स्थिति खराब हो सकता है। पेट संबंधी कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं।

1213
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2026? (Horoscope for Cancer November 2026)

इस महीने संपत्ति से जुड़े विवाद कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकते हैं। पैसों की तंगी बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के कारण बिजनेस में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं । समय और लोगों की उपयोगिता को समझना और समझदारी से निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंध तनाव से भरे रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव भी मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से, जिन लोगों को खांसी की समस्या है, उन्हें अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। समय पर डॉक्टर से उपचार करवाएं। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।

1313
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026? (Horoscope for Cancer December 2026)

इस राशि के लोगों को संतान से सुख मिलेगा और कोई शुभ सूचना भी प्राप्त होगी। आय में सुधार होगा और कार्यों में गति आएगी। विदेश जाने वालों को सफलता मिलेगी। मेहमानों का आगमन हो सकता है। परिवार में मित्रता बनी रहेगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। आप अपने साथी के लिए कुछ समय निकालेंगे। किसी अच्छी यात्रा की योजना भी बन सकती है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। अस्थमा के मरीज सेहत का खास ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में सुधार होगा, बात विवाह तक पहुंच सकती है।

Read more Photos on

Recommended Stories