28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण होने से किसे होगी धन हानि-किसे मिलेगा रोजगार? जानें राशिफल से

Daily Rashifal 28 October 2023: 28 अक्टूबर, शनिवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से प्रजापति और इसके बाद रेवती नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन वज्र और सिद्धि नाम के 4 अन्य योग भी रहेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Oct 27, 2023 8:43 AM IST

Daily Rashifal 28 October 2023: 28 अक्टूबर, शनिवार को मेष राशि वालों को धन हानि हो सकती है, इनका बिजनेस में ठीक चलेगा। वृषभ राशि वालों की सेहत बिगड़ सकती है, इनके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। मिथुन राशि वालों का किसी से विवाद हो सकता है, ये वाहन चलाने में सावधान रहें। कर्क राशि वाले जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, इन्हें भाई-बहन का साथ मिलेगा। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानिए आज का राशिफल…

मेष राशिफल 28 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपके काम की खूब चर्चा होगी। काम के दौरान कोई हादसा होने का डर बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में थोड़ी देर हो सकती है, जिससे धन हानि के योग हैं। मित्रजनों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस ठीक नही चलेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीला

वृष राशिफल 28 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रूके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। काम ज्यादा होने से भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। इनकम की स्थिति ठीक रहेगी। परिवार में सभी प्रसन्न रहेगें। सेहत के मामले बिगड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा

मिथुन राशिफल 28 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण में विवाद की स्थिति बन सकती है। वाहन चलाते समय जल्दबाजी नहीं करें। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी

कर्क राशिफल 28 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप काम करते समय धैर्य रखें। परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा उतनी सफलता उतनी नहीं मिल पाएगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। भाई-बहन का सहयोग नहीं मिलेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया

सिंह राशिफल 28 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपके कामों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। आपके स्वभाव में अचानक बदलाव दिखाई देगा। पडोसी से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- भूरा

कन्या राशिफल 28 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप कोई स्थाई संपत्ति खरीद सकते हैं। पुराने कर्ज चुकता हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। बिजनेस में लाभ होगा। परिवार में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नीला

तुला राशिफल 28 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपके परिवार में कोई मांगलिक काम हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बौद्धिक शक्ति का विकास होगा। ऑनलाइन लेन-देन करते समय सावधान रहें। स्वादिष्ट भोजन करने का मौका मिलेगा। सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला

वृश्चिक राशिफल 28 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपकी कोई मंहगी वस्तु गुम या चोरी हो सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। बिना वजह लोग आपके दुश्मन बन सकते हैं। कार्य में सफलता मिलेगी। नए इन्वेस्टमेंट से फायदा होगा। जल्दबाजी में बिगड़े हुए काम बन सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला

धनु राशिफल 28 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप कोई भी काम करते समय सावधान रहें वरना कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। लापरवाही भारी पड़ सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इनकम में वृद्धि होगी। पारिवारिक सम्बन्ध मधुर रहेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल

मकर राशिफल 28 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज किसी काम को लेकर भागदौड़ वाली स्थिति बनेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो विवाद हो सकता है। खर्च कुछ ज्यादा हो सकता है। कोई अपना व्यक्ति ही आपके साथ धोखा कर सकता है। बिजनेस पर ध्यान दें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग - गुलाबी

कुंभ राशिफल 28 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज के दिन आपकी इनकम ठीक-ठाक बनी रहेगी। शत्रु पराजित होंगे। नौकरी करने वाले लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आज निवेश करने से बचें, नहीं तो नुकसान होने की संभावना है। सेहत में सुधार होगा।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- महरून

मीन राशिफल 28 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज किसी बात पर तनाव रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता रहेगी। बिजनेस ठीक-ठाक चलेगा। बेकार के कामों में समय बर्बाद न करें। कार्य में लापरवाही नहीं करें। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आकस्मिक धन का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बैंगनी


ये भी पढ़ें-

Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों में खीर रखें या नहीं? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से


29 अक्टूबर की सुबह करें ये 4 काम, बचे रहेंगे चंद्र ग्रहण के अशुभ फल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!