Grahan Yog 2025: अगस्त में बनेगा सूर्य-केतु का ग्रहण योग, किन 4 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन?

Published : Aug 02, 2025, 12:20 PM IST

Grahan Yog August 2025:अगस्त 2025 में सूर्य-केतु की युति सिंह राशि में बनेगी। ज्योतिष शास्त्र में इसे अशुभ बताया गया है क्योंकि सूर्य और केतु एक-दूसरे के शत्रु हैं। जब भी ये दोनों ग्रह साथ में होते हैं तो कुछ अशुभ होने की आशंका बढ़ जाती है।

PREV
15
किस राशि में बनेगा ग्रहण योग?

Grahan Yog Rashifal August 2025: 17 अगस्त 2025 को सूर्य कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही केतु स्थित है। इस तरह सिंह राशि में सूर्य और केतु की युति बन जाएगी जो एक खतरनाक ग्रहण बनाएगी। ग्रहण योग को ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही अशुभ माना गया है। सूर्य-केतु से बने इस ग्रहण दोष का अशुभ प्रभाव 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानें कौन-सी हैं ये 4 राशियां…


सितंबर 2025 में कब होगा सूर्य व चंद्र ग्रहण? जानें डेट

25
मेष राशि वालों को होगी धन हानि

इस राशि के लोगों पर सूर्य-केतु की युति से बने ग्रहण दोष का निगेटिव इफेक्ट देखने को मिलेगा। इन्हें पैसों के मामले में सोच-समझकर निर्णय लेना होगा, नहीं तो इन्हें बड़ी धन हानि हो सकती है। इस समय इन्हें इन्वेस्टमेंट करने से भी बचना होगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त भी इस समय न करें तो बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग किसी को पैसा उधार देने से भी बचें।

35
सिंह वालों की बढ़ेगी मुसीबतें

इसी राशि में ग्रहण योग बन रहा है, इसलिए इन लोगों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। इनकी मुसीबतें अचानक बढ़ सकती हैं। नौकरी और बिजनेस की स्थिति पहले से और ज्यादा खराब रहेगी। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। पैसों की तंगी बनी रहेगी। पति-पत्नी में किसी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है। संतान को लेकर टेंशन बनी रहेगी।

45
तुला वालों की बिगड़ेगी सेहत

इस राशि वालों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। कोई पुराना रोग इन्हें फिर से परेशान कर सकता है। ना चाहते हुए भी नौकरी में कुछ काम करने पड़ सकते हैं, जिससे इनके आत्मसम्मान में कमी आ सकती है। दूसरों की बातों में आकर ये कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों की सेहत का भी खास ध्यान रखना होगा।

55
मीन वाले भी रहें सावधान

इस राशि के लोग ग्रहण योग के चलते कोई भी रिस्क वाला काम न करें। इन्वे्सटमेंट न करें। बिना सोचे-समझे बिजनेस में कोई बड़ी डील करने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। इस राशि के लोगों को चोट लगने का भय है इसलिए इन्हें भारी मशीनरी का उपयोग करने से भी बचना चाहिए। इनके लव लाइफ के मसले में उलझ सकते हैं, जिससे ये डिप्रेशन में जा सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Photos on

Recommended Stories