
Monthly Rashifal 1-31 August 2025: अगस्त 2025 के महीने में शुक्र, बुध और सूर्य के अलावा चंद्रमा राशि बदलेगा। इन चारों ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। किसी राशि वाले को इस महीने काफी धन लाभ होगा तो किसी की बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसा ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव के कारण होगा। अगस्त 2025 का महीना आपके लिए कैसा रहेगा? जानें मासिक राशिफल से…
इस राशि के लोगों को करियर और शिक्षा के मामले में शुभ फल मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग किसी वजह से परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में भी काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इस समय आपको अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बनती बात बिगड़ सकती है। इस महीने कोई भी जोखिम भरा इन्वेस्टमेंट न करें तो बेहतर रहेगा। सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी।
इस महीने नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे, संभव है आपका प्रमोशन भी कर दें। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। अच्छे कामों के लिए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। लव लाइफ के मामले बिगड़ सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें, लापरवाही भारी पड़ सकती है।
ये आपके आपके लिए शानदार रहने वाला है। किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। परिवार में सभी आपसे खुश रहेंगे। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। युवाओं को कुछ नया सीखने को मिलेगा। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। अचल संपत्ति जैसे मकान, दुकान आदि में वृद्धि हो सकती है।
इस राशि के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। प्रॉपर्टी से संबंधित डील हो सकती है, जिसमें आपको काफी फायदा होगा। बिजनेस-नौकरी दोनों में अच्छा-खासा फायदा होने के योग इस महीने बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी ये महीना शुभ रहेगा, इन्हें मेहनत का उचित फल मिलेगा।
इस महीने बिजनेस में आपका नेटवर्क और बढ़ सकता है, जिसे लाभ होगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है नहीं तो मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। रिश्तों में उत्साह बना रहेगा। नौकरी में धन लाभ के मौके मिलेंगे। संतान की सेहत पहले से ठीक रहेगी। मानसिक शांति अनुभव करेंगे।
ये महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। लव लाइफ के लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। धन लाभ के कईं योग बनेंगे। पारिवारिक स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी। शारीरिक स्थिति भी ठीक रहेगी। किसी दोस्त की मदद से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।
इस महीने बिजनेस और नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। लव लाइफ में छोटी-मोटी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। किसी दिलचस्प व्यक्ति से इस महीने मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके बहुत काम आएगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा।
इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा लेकिन सेहत को लेकर आपको गंभीर रहने की जरूरत है। छोटी सी लापरवाही बड़े रोग का रूप ले सकती है। दोस्त और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रेमियों के लिए ये महीना बहुत शानदार रहने वाला है। शेयर बाजार से जुड़े लोग सावधानी से इन्वेस्टमेंट करें। विद्यार्थी अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहेंगे।
इस महीने विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पैसों की स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। बिजनेस से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें नहीं तो बाद में पछतावे के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ के लिए महीना ठीक है। कोई बड़ी सफलता इस महीने मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
इस महीने आफको सट्टे या लॉटरी से धन लाभ हो सकता है। कुछ पारिवारिक मामले उलझ सकते हैं, इसलिए किसी से भी बहस से बचें। नौकरीपेशा लोगों की लाइफ ठीक-ठाक रहेगी। सेहत की हिसाब से ये महीना ठीक रहेगा हालांकि माता की सेहत को लेकर पैसा खर्च हो सकता है। पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है।
इस महीने आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्टूडेंट्स को इस महीने पढ़ाई पर खास ध्यान देना होगा, नहीं तो ये पिछड़ सकते हैं। लव लाइफ पहले से काफी ठीक रहेगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कलात्मक कामों में रुचि रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा।
इस महीने युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पैसों के लिहाज से भी महीना शुभ है। सेहत में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों को लेकर आप काफी सेंसेटिव हो सकते हैं। नौकरी में सफलता के लिए आपको कुछ ज्यादा ही परिश्रम करना पड़ेगा। पारिवारिक मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। माता-पिता के सहयोग से अटके हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।