- Home
- Astrology
- Ank Jyotish
- Mulank 6: बहुत ही फैशनेबल होते हैं इन तारीखों पर जन्में लोग, मदद के लिए हमेशा रहते हैं आगे
Mulank 6: बहुत ही फैशनेबल होते हैं इन तारीखों पर जन्में लोग, मदद के लिए हमेशा रहते हैं आगे
6, 15 या 24 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। ये लोग आकर्षक, सौंदर्य-प्रेमी, रचनात्मक और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 6 वाले लोगों में होती हैं कौन-कौन सी अच्छाई।

Mulank 6: बहुत ही फैशनेबल होते हैं इन तारीखों पर जन्में लोग, मदद के लिए हमेशा रहते हैं आगे
किसी भी तरह की भविष्यवाणी के लिए सबसे पहले जन्मतिथि के मूलांक को ध्यान में रखना होता है। जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लिए काफी आकर्षित होते हैं। रचनात्क क्षेत्रों में इनकी प्रतिभा जबरदस्त तरीके से चमकती है। आइए जानते हैं मूलांक 6 से जुड़े लोग कैसे होते है? साथ ही धन के मामले में वो कितने लक्की होते हैं।
स्वभाव और व्यक्तित्व:
मूलांक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। ये लोग आकर्षक, सौंदर्य-प्रेमी, रचनात्मक और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। इन्हें अच्छा पहनावा, सजावट, संगीत, कला और विलासितापूर्ण जीवन पसंद होता है। ये बहुत जल्दी दिल लगा लेते हैं और रिश्तों में बहुत संवेदनशील होते हैं।
शिक्षा और करियर
रचनात्मक क्षेत्रों में इनकी प्रतिभा चमकती है। फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डेकोरेशन, ब्यूटी इंडस्ट्री, फिल्म, म्यूजिक, मीडिया, होटल मैनेजमेंट, काउंसलिंग, मनोविज्ञान और कला से जुड़ी शिक्षा व करियर में सफल होते हैं। इनकी सौंदर्य-दृष्टि इन्हें हर क्षेत्र में अलग पहचान देती है।
पारिवारिक जीवन:
मूलांक 6 के जातक प्रेमी स्वभाव के होते हैं और परिवार को बहुत महत्व देते हैं। ये अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं लेकिन कभी-कभी इनका भावुक स्वभाव संबंधों में गलतफहमियाँ ला सकता है। इन्हें अपने भावनात्मक संतुलन पर काम करना चाहिए।
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं:
शुक्र ग्रह से जुड़े रोगों की आशंका अधिक होती है जैसे – त्वचा संबंधी समस्या, हार्मोनल असंतुलन, गुप्त रोग, गर्भाशय या प्रजनन संबंधी समस्याएं। साथ ही मीठा ज्यादा खाने की आदत से डायबिटीज या वजन बढ़ने की समस्या भी हो सकती है।
उपाय व सुझाव
- शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें और दुर्गा या माँ लक्ष्मी की पूजा करें।
- सुगंधित इत्र का प्रयोग करें, इससे शुक्र की ऊर्जा बढ़ती है।
- चाँदी की वस्तुएँ धारण करें, विशेषकर अंगूठी या कड़ा।
- “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” मंत्र का 108 बार जाप शुक्रवार को करें।
- नियमित रूप से दान करें – खासकर सफेद मिठाई, चावल, कपड़े आदि।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो एस्ट्रोलॉजर कादम्बिनी पाठक से ली गई है, जोकि गुरूग्राम निवासी है। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।