- Home
- Astrology
- Horoscope
- Daridra Yog 2025: सूर्य-केतु बनाएंगे दरिद्र योग, पैसों को तरस जाएंगे ये 5 राशि वाले
Daridra Yog 2025: सूर्य-केतु बनाएंगे दरिद्र योग, पैसों को तरस जाएंगे ये 5 राशि वाले
Daridra Yog August 2025: अगस्त 2025 में एक बहुत ही अशुभ योग बनेगा, जिसे दरिद्र योग कहते हैं। इस अशुभ योग का प्रभाव जिन 5 राशियों पर होगा, उन्हें पैसों से संबंधित बड़ा नुकसान हो सकता है। जानें कब बनेगा दरिद्र योग और किन राशियों पर होगा इसका असर?

कैसे बनता है दरिद्र योग?
Daridra Yog Effect On Zodaic: ज्योतिष शास्त्र में कईं शुभ-अशुभ योग बताए गए हैं। दरिद्र योग भी इनमें से एक है। जब केतु और सूर्य की युति किसी ग्रह में होती है तो ये अशुभ बनता है। इस बार अगस्त 2025 में ये अशुभ योग सिंह राशि में बनने जा रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, वर्तमान में केतु सिंह राशि में स्थित है और 17 अगस्त को सूर्य भी इसी राशि में प्रवेश करेगा। इस तरह सिंह राशि में केतु और सूर्य के एक साथ होने के दरिद्र योग बनेगा जो 16 सितंबर 2025 तक रहेगा। इस अशुभ योग का असर 5 राशि वालों पर सबसे ज्यादा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…
मेष वालों को होगी धन हानि
17 अगस्त को जैसे ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेगा, 1 महीने के लिए दरिद्र योग शुरू हो जाएगा। इस दौरान मेष राशि वालों को कोई बड़ी धन हानि हो सकती है। इन्वेस्ट किए पैसे डूब सकते हैं या लंबे समय के लिए अटक भी सकते हैं। इस राशि के लोगों को इस दौरान पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा।
कर्क वाले न करें पैसों का लेन-देन
दरिद्र योग के दौरान इस राशि के लोग पैसों के लेन-देन में सावधान रहें नहीं तो एक छोटी सी चूक बड़ा नुकसान करवा सकती है। किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंद कर भरोसा करना इन्हें भारी पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से आता हुआ धन रूक सकता है। ना चाहते भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ेगा, जिससे आपके सम्मान में कमी आ सकती है।
कन्या वाले न करें इन्वेस्टमेंट
इस राशि के लोग दरिद्र योग के दौरान कहीं भी पैसों का इन्वेस्टमेंट न करें और न ही किसी को पैसा उधार दें। इस समय किसी को उधार दिया गया पैसा वापस मिलने के संकेत नहीं है। इन पैसों की वजह से किसी से आपका विवाद भी हो सकता है। संपत्ति के मामले अटक सकते हैं, जिससे आपको धन लाभ की उम्मीद थी।
धनु वाले होंगे लोन के लिए परेशान
इस राशि के लोग अगर किसी बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो इसके लिए बहुत परेशान होना पड़ेगा और संभव है लोन रिजेक्ट भी हो जाए। पैसों की तंगी के कारण इनके जरूरी काम अटक सकते हैं। कुछ लोग इन्हें पैसों के लिए बेइज्जत भी कर सकते हैं। इन्हें बहुत सोच-समझकर फैसले लेने होंगे।
कुंभ वाले न करें बड़ा सौदा
दरिद्र योग के दौरान इस राशि के लोग बिजनेस में कोई भी बड़ा सौदा न करें नहीं तो नुकसान होने की संभावना है। अगर किसी से पैसा लेना है तो उसके साथ जोर-जबरदस्ती न करें, नहीं तो पुलिस के चक्कर में उलझ सकते हैं। साथ ही किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन करने से बचें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।