
Guru Ast in June 2025: ज्योतिष शास्त्र में जो 9 ग्रह बताए गए हैं, इनमें गुरु ग्रह भी प्रमुख है। गुरु ग्रह जीवन में शिक्षक, ज्ञान, बड़े भाई, संतान, धार्मिक कार्य, शिक्षा और पवित्र स्थल आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्तमान में गुरु ग्रह मिथुन राशि में है। 10 जून की शाम 7:30 पर गुरु मिथुन राशि में अस्त हो जाएंगे और 9 जुलाई 2025 को उदय होंगे। इस राशि में बुध भी रहेगा। बुध और गुरु की अस्त स्थिति से केन्द्राधिपति नाम का अशुभ योग बनेगा। सभी 12 राशियों पर इसका असर होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें जानें 12 राशियों पर गुरु के अस्त होने का प्रभाव…
मिथुन राशि में गुरु के अस्त होने से इन लोगों के जीवन में निगेटिविटी बढ़ सकती है। सफलता पाने के लिए इन लोगों को बहुत अधिक परिश्रम करना बढ़ेगा। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। फिजूल यात्राओं से बचना होगा।
इस राशि से गुरु दूसरे भाव में अस्त होगा, जिसके चलते इस राशि के लोगों को धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। पुराने पारिवारिक विवाद या पारिवारिक समस्या फिर से उत्पन्न होगी। मानसिक तनाव बना रहेगा।
इसी राशि में देवगुरु बृहस्पति अस्त होंगे, जिससे इन लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। किसी से वाद विवाद हो सकते हैं। प्रमोशन या करियर में कमी आ सकती है। लव मैरिज या विवाह की बातें चल रही हो तो वह टल सकती है।
आपकी राशि से 12वे भाव में बृहस्पति यानी गुरु ग्रह अस्त हो रहा है जो कि धन की फिजूल खर्ची बढ़ाएगा। कोर्ट केस में विजयी होने के योग बनते हैं। पुराने वाद विवाद समाप्त हो सकते हैं। परिवार सहित धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में बृहस्पति अस्त हो रहा है जिस कारण इस राशि के लोगों के प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है। सफलता का ग्राफ कमजोर रहेगा। संतान की सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी।
बृहस्पति आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं जिस कारण इस समय आपको बिजनेस और नौकरी में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। भूलकर भी इन्वेस्टमेंट न करें।
बृहस्पति आपके भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं जिस कारण से भाग्य में कमी, पिता से अनबन रहेगी। धार्मिक यात्राओं पर जाने के प्लान कैंसिल हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रूचि कम हो सकती है।
बृहस्पति आपके अष्टम भाव में गोचर करते हुए अस्त हो रहा है जिस कारण शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी लेकिन रोग बढ़ने की संभावना है। पेट के रोगों से सावधान रहें। उधार दिए पैसे पुनः प्राप्त हो सकते हैं।
बृहस्पति आपके सप्तम भाव में गोचर करते हुए अस्त हो रहा है, जिससे पति-पत्नी में विवाद बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में कमी आ सकती है। अगर कुंवारे हैं और विवाह की बात चल रही है तो कुछ समय के लिए आगे बढ़ सकती है।
बृहस्पति आपके छठे भाव में गोचर करते हुए अस्त हो रहा है, जिस कारण आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। रिश्तों या संबंधों में जो तनाव है, वह खत्म हो सकता है। शत्रुओं से वाद विवाद खत्म होगा। न्यायालय में विजय प्राप्त होगी।
बृहस्पति आपके पंचम भाव में गोचर करते हुए अस्त हो रहा है जिस कारण संतान संबंधित परेशानियां देखने को मिलेगी। शेयर, कमोडिटी, लॉटरी आदि में हानि हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में हानि उठानी पड़ेगी।
बृहस्पति आपकी राशि से चौथे भाव में अस्त हो रहा है जिस कारण माता के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। नए मकान या जमीन लेने की योग बन रहे हैं। आपके विरोधी शांत हो सकते हैं और कुछ मित्र भी बन सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।