Guru Ka Rashifal: 24 फरवरी को गुरु ग्रह ने किया रेवती नक्षत्र में प्रवेश, जानें 12 राशियों का हाल

Published : Feb 24, 2023, 04:06 PM IST
Guru-Rashifal-A

सार

Guru Ka Rashifal: गुरु ग्रह को नवग्रहों में काफी खास माना जाता है। वर्तमान में ये ग्रह स्वराशि मीन में है। अप्रैल 2023 में ये ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा, लेकिन इसके पहले ये 24 फरवरी को मीन राशि के अंतिम नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है। 

उज्जैन. ग्रहों के परिवर्तन का असर हमारे जीवन पर अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलता है। हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। गुरु ग्रह भी इनमें से एक है। ये ग्रह साल में एक बार ही राशि बदलता है। (Guru Ka Rashifal February 2023) वर्तमान में गुरु ग्रह अपनी ही राशि मीन में है। गुरु ग्रह अप्रैल 2023 में राशि बदलकर मेष में प्रवेश करेगा, लेकिन इसके पहले ये ग्रह 24 फरवरी को मीन राशि के अंतिम नक्षत्र रेवती के प्रथम चरण में प्रवेश करेगा। गुरु का ये नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों शुभ-अशुभ असर डालेगा। आगे जानिए किसी राशि के लिए कैसा रहेगा गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन…

मेष राशि
इस राशि के लोगों के खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। इनके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं। इनके लिए समय अनुकूल रहेगा।

वृषभ राशि
इस राशि वालों के रुके हुए कामों में तेजी आएगी। इनकी नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। इनकी सहनशीलता के चलते इन्हें मान-सम्मान भी मिलेगा।

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। धार्मिक कामों के प्रति आस्था बढ़ेगी। शुभ कामों का फल इस समय मिल सकता है। परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि
इस राशि के लोग मानसिक रूप से परेशानी का अनुभव करेंगे। कोई नया विवाद इस समय हो सकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही उथल-पुथल खत्म होगी। ये समय उतार-चढ़ाव वाला साबित होगा।

सिंह राशि
इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। चल-अचल संपत्ति मिलेगी। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को सफलता प्राप्त होगी। इनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।

कन्या राशि
इस राशि के लोगों के लिए ये समय ठीक रहेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। अगर कोई टेंशन है तो वह दूर हो सकती है। संतान से जुड़ी समस्याएं हल हो सकती हैं। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।

तुला राशि
इस राशि के लोगों की लव लाइफ के लिए ये समय ठीक रहेगा। इनके प्रेम में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाएं भी इस समय प्राप्त होंगी। विदेश यात्रा के लिए भी ये समय अनुकूल है।

वृश्चिक राशि
इस राशि वाले बीमारियों के कारण परेशान हो सकते हैं। इनके खर्च भी अचानक बढ़ सकते हैं, संपत्ति से जुड़े काम अटक सकते हैं। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

धनु राशि
इस राशि के लोगों को अपने अच्छे कामों के लिए मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ के योग भी इस समय बन रहे हैं। संतान की ओर से कोई खुशखबरी भी इस समय मिल सकती है।

मकर राशि
इस राशि के लोगों को अचल संपत्ति से फायदा हो सकता है। नया वाहन भी इस समय खरीद सकते हैं। माता-पिता की ओर से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी में चल रहे विवाद का अंत होगा।

कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। वर्क प्लेस पर तनाव कम होगा और भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। धन लाभ के योग भी इस समय बन रहे हैं। इनके लिए समय ठीक रहेगा।

मीन राशि
इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। नए कामों से धन लाभ के योग बनेंगे। भूमि-वाहन आदि ऐशो-आराम की चीजें खरीद सकते हैं। लव लाइफ के मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं।



ये भी पढ़ें-

Uttarakhand Char Dham Yatra: कब खुलेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट, कैसे करें यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन?


March 2023 Festival Calendar: मार्च 2023 में शुरू होगा हिंदू नववर्ष, जानें इस महीने के पूरे व्रत-त्योहारों की जानकारी


Hindu Tradition: मृतक को मुखाग्नि देने वाले को इन 5 नियमों का पालन करना चाहिए, जानें कारण भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 5 December 2025: गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी योग, जानें किसे होगा फायदा? पढ़ें राशिफल
Budh Gochar 2025: बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वालों की बिगड़ेगी किस्मत-हो सकती है धन हानि