
उज्जैन. तिथि के आधे भाग को करण करते हैं। ज्योतिषिय भाषा में अगर समझें तो चन्द्र और सूर्य के भोगांश के अन्तर को 6 से भाग देने पर प्राप्त संख्या करण कहलाती है। पंचांग बनाते समय करण का सूक्ष्म रूप से अध्ययन किया जाता है। करण के 11 प्रकार बताए गए हैं, ये इस प्रकार हैं- बव, बालव, कौलव, तैत्तिल, गमर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। एक दिन में अधिकतम 2 करणों का योग बनता है। आगे आज के पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
24 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 February 2023)
24 फरवरी 2023, दिन शुक्रवार को फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिन भर रहेगी। शुक्रवार को अश्विनी नक्षत्र भी पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार को अश्विनी नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:14 से दोपहर 12:40 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मेष राशि में, शनि और सूर्य कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, बुध मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
24 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- अश्विनी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:56 AM
सूर्यास्त - 6:23 PM
चन्द्रोदय - Feb 24 9:38 AM
चन्द्रास्त - Feb 24 10:42 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:17 से 01:03
24 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:32 PM – 4:57 PM
कुलिक - 8:22 AM – 9:48 AM
दुर्मुहूर्त - 09:14 AM – 09:59 AM और 01:02 PM – 01:48 PM
वर्ज्यम् - 01:15 PM – 02:53 PM
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।