MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Hindu Tradition: शादी में काले कपड़े पहनने की मनाही लेकिन बच्चों को लगाते हैं काला टीका? जानें काले रंग से जुड़ी ऐसी ही 5 बातें

Hindu Tradition: शादी में काले कपड़े पहनने की मनाही लेकिन बच्चों को लगाते हैं काला टीका? जानें काले रंग से जुड़ी ऐसी ही 5 बातें

Hindu Tradition: हिंदू धर्म में रंगों को भी खास महत्व दिया गया है। हर रंग किसी न किसी ग्रह से संबंधित माना जाता है जैसे हरा रंग बुध से संबंधित है तो पीला रंग गुरु ग्रह से। कुछ खास मौकों पर खास रंग के कपड़े ही पहने जाते हैं। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Feb 23 2023, 06:30 AM IST| Updated : Feb 23 2023, 09:11 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
काला रंग क्यों अशुभ?
Image Credit : google

काला रंग क्यों अशुभ?

हमारी दुनिया में कई सारे रंग हैं। रंगों का हमारे जीवन में भी खास महत्व है। ग्रहों को ठीक करने के लिए लाल पूजा और पीली पूजा भी करवाई जाती है। लाल पूजा मंगल के लिए और पीली पूजा गुरु ग्रह से संबंधित हैं। कुछ रंग पॉजिटिविटी का प्रतीक हैं तो कुछ निगेटिविटी का। इसलिए इन निगेटिव रंगों का उपयोग शुभ कार्यों के लिए दौरान नहीं किया जाता। काले रंग को भी निगेटिव माना जाता है। हिंदू धर्म में काले रंग से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हैं। आज हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं…
 

25
शादी के दौरान नहीं पहने जाते काले रंग के कपड़े
Image Credit : Getty

शादी के दौरान नहीं पहने जाते काले रंग के कपड़े

हिंदू धर्म में काला रंग अशुभ माना जाता है इसलिए शुभ अवसरों जैसे विवाह आदि पर दूल्हा-दुल्हन को काले रंग के कपड़े पहनने की मनाही होती है यानी तक कि जूते भी काले नहीं पहने जाते। इसके पीछे मान्यता है कि काला रंग अशुभता लाता है और विवाह जैसे अवसर पर इस रंग को पहनने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए इस रंग के कपड़े विवाह के दौरान नहीं पहने जाते।
 

35
काला टीका कैसे बचाता है बुरी नजर से?
Image Credit : Getty

काला टीका कैसे बचाता है बुरी नजर से?

बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए काला टीका लगाया जाता है। इसके पीछे भी वैज्ञानिक कारण है। विज्ञान भी यह मानता है कि काला रंग ऊष्मा (ऊर्जा) का अवशोषक है। जब बच्चे को काला टीका या काला धागा बांधा जाता है तो वह बाहरी ऊर्जा यानी बुरी नजर को बच्चों में प्रवेश नहीं करने देता तथा स्वयं ही अवशोषित कर लेता है। इसी वजह से बच्चों को नजर नहीं लगती।
 

45
गर्भावस्था में महिलाएं भी बांधती हैं काला धागा
Image Credit : Getty

गर्भावस्था में महिलाएं भी बांधती हैं काला धागा

काले टीके की तरह काला धागा भी बुरी नजर से बचाने का काम करता है। कई बार जब गर्भावस्था में महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो उनकी कमर में काला धागा बांध दिया जाता है ताकि गर्भ में पल रहे बच्चे पर कोई बुरा असर न हो और माता की सेहत भी ठीक नहीं रहे।
 

55
किस ग्रह से संबंधित है काला रंग?
Image Credit : Getty

किस ग्रह से संबंधित है काला रंग?

ज्योतिष शास्त्र में काला रंग शनि से संबंधित माना जाता है। ये रंग दुख का प्रतीक है। कुछ धर्म व समाजों में किसी की मृत्यु के अवसर पर खास तौर पर काले रंग के कपड़े पहने जाते हैं। इसलिए शुभ अवसरों पर इस रंग के कपड़े पहनने से बचा जाता है। निराशा और निगेटिविटी का प्रतीक होने की वजह से इस रंग से बचा जाता है।

ये भी पढ़ें-

Vinayaki Chaturthi February 2023: 23 फरवरी को 4 शुभ योग में करें विनायकी चतुर्थी व्रत, जानें विधि, मुहूर्त व आरती


Holika Dahan 2023: कब होगा होलिका दहन 7 या 8 मार्च को? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त व अन्य खास बातें


Tirupati Temple News: तिरुपति बालाजी मंदिर में अब फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम से होगी भक्तों की एंट्री, जानें फैसले की वजह


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved